UPPSC Pre Paper 2017
61. निम्नलिखित में से कौन सरकारिया आयोग का सदस्य था?
(a) वी. शंकर
(b) के. हनुमन्तैय्या
(c) डॉ. एस.आर. सेन
(d) ओ.वी. अलगेसन
62. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएः
सूची-। सूची-।।
(राज्य) (राज्य सभा के सदस्यों की संख्या)
(a) गुजरात 1. 9
(b) कर्नाटक 2. 11
(c) केरल 3. 12
(d) ओडिशा 4. 10
कूटः
A B C D
(a) 1 4 3 2
(b) 3 2 4 1
(c) 2 3 1 4
(d) 1 2 3 4
63. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं-
अभिकथन (A): चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होता है।
कारण (R): आदर्श आचार संहिता को संसद ने अधिनियमित किया था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) व (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) व (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सत्य है पर (R) असत्य है।
(d) (A) असत्य है पर (R) सत्य है।
64. राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन किस वर्ष में हुआ है?
(a) 1950 में
(b) 1951 में
(c) 1952 में
(d) 1953 में
65. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राज्य परिषद गठन करने के लिए अधिकृत है?
(a) संसद
(b) राष्ट्रपति
(c) लोकसभा के अध्यक्ष
(d) प्रधानमंत्री
66. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(a) नीति निनुमोदन प्रस्ताव - बजट की माँग को घटाकर एक रूपया कर दिया जाए।
(b) मितव्ययिता प्रस्ताव - बजट की माँग में से एक निर्दिष्ट राशि घटा दी जाए।
(c) सांकेतिक प्रस्ताव - बजट की माँग में से एक सौ रूपए कम कर दिए जाएँ।
(d) लेखानुदान - बजट माँगों को पूर्ण रूप से वित्तीय वर्ष के लिए पारित करना।
67. भारतीय संविधान की तृतीय अनुसूची में निम्न में से क्या उपबन्धित है?
1. संघ के मंत्री के लिए पद की शपथ का प्रारूप।
2. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप।
3. भारत के राष्ट्रपति के लिए पद की शपथ का प्रारूप।
4. संसद के सदस्य द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
