BPSC (Pre) 2004
41. भारत में ताम्र-स्वर्ण-लौह-कोयला निम्नलिखित में से किस वर्ग के स्थानों से क्रमबद्ध है:
(a) खेतड़ी, कोलार, कुद्रेमुख, झरिया
(b) कोलार, खेतड़ी, कुद्रेमुख, झरिया
(c) झरिया, कोलार, कुद्रेमुख, खेतड़ी
(d) खेतड़ी, कुद्रेमुख, कोलार, झरिया
उत्तर (a)
42. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से भारतीय राज्यों का कौन-सा समूह जनसंख्या घनत्व का सही अवरोही क्रम दर्शाता है?
(a) पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा
(b) तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा
(c) पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र
(d) हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
उत्तर (c)
43. निम्न कथनों पर मनन कीजिए:
कथन (A): भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की चौदह तेल शोधनशालाओं में से सात की तट-स्थिति हैं।
कारण (R): तटीय एवं अपतटीय तेल क्षेत्रों से बड़ी मात्र में कच्चा तेल प्राप्त होता है।
कूट:
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R)(A) का सही स्पष्टीकरण करता है
(b) (A) और (R) दोनों सही है किन्तु (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं करता है
(c) (A) सही है किन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है किन्तु (R) सही है
उत्तर (b)
44. किस राज्य की अन्य देशों से भौगोलिक सीमाएँ नहीं जुड़ी है?
(a) राजस्थान
(b) पंजाब
(c) बिहार
(d) हरियाणा
उत्तर (d)
45. भारत की जनसंख्या कब 100 करोड़ हो गई?
(a) मई, 2000
(b) मई, 2001
(c) मई, 2002
(d) मई, 2003
उत्तर (a)
46. जनगणना सन् 2001 ई. के अनुसार, भारत में लिंग अनुपात क्या है?
(a) प्रति 1000 पुरुषों पर 927 महिलाएँ
(b) प्रति 1000 पुरुषों पर 945 महिलाएँ
(c) प्रति 1000 पुरुषों पर 964 महिलाएँ
(d) प्रति 1000 पुरुषों पर 985 महिलाएँ
उत्तर कोई विकल्प सही नहीं है।
47. भारत के मत्स्य संसाधनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए:
1. मत्स्य उत्पादन में भारत का विश्व में छठा स्थान है तथा अन्तः स्थलीय मत्स्य उत्पादन में दूसरा स्थान है।
2. भारत के पास गहन सागरीय मत्स्य हेतु 20 लाख वर्ग किमी. का अनन्य आर्थिक क्षेत्र मौजूद है जो तट से 320 किमी. तक समुद्र में विस्तृत है।
3. भारत के सकल घरेलू उत्पादन में मत्स्य व्यवसाय का योगदान लगभग 1% है।
4. भारत का वर्तमान वार्षिक मत्स्य उत्पाद लगभग 30 मिलियन टन है जिसका 60% से अधिक निर्यात किया जाता है।
इन कथनों में से कौन-से सही है?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 4
(c) 3 और 4
(d) 1, 2 और 3
उत्तर (d)
48.
