top of page
April 4, 2025

1 . हाल ही में किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से हटने की घोषणा की है?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) हंगरी
(d) इटली
(c) हंगरी
हंगरी ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से हटने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी पहुंचे। यह कदम संभवतः नेतन्याहू की मेजबानी से जुड़ा है, जिसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी है। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) एक स्थायी अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण है, जिसे मानवता के खिलाफ अपराधों, नरसंहार और युद्ध अपराधों के अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए स्थापित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र रूप से काम करता है और इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में ह ै।
bottom of page
