Current Affairs August 2024
Aug 7, 2024
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट, एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं,
वे ओलंपिक की म हिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं और उन्होंने एक ओलंपिक स्वर्ण या रजत पदक जीतने की गारंटी दी
वे लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं।
Aug 7, 2024
बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
इसका निर्णय कल ढाका में बंगभवन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक में लिया गया।
राष्ट्रपति ने संसद (जातीय संसद) को भी भंग कर दिया है।
मोहम्मद यूनुस ने गरीबी विरोधी अभियान के लिए 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया।
Aug 7, 2024
सी एस शेट्टी भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष नियुक्त
सरकार ने सी एस शेट्टी को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री शेट्टी देश के सबसे बड़े ऋण प्र दाता बैंक-एसबीआई के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं। वे 28 अगस्त को वर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा का स्थान लेंगे।
Aug 7, 2024
बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन
बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
