69Th BPSC (Pre) 2023 (Held on 30-12-2023)
81. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किस ग्रेड से व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा में एकीकृत करने पर जोर देती है?
(a) ग्रेड 12
(b) ग्रेड 6
(c) ग्रेड 8
(d) ग्रेड 10
उत्तर : (b)
82. भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ई० सी० टी० ए०) पर हस्ताक्षर किए?
(a) यू० के०
(b) यू० ए० ई०
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) यू० एस० ए०
उत्तर : (b)
83. सहज भाषा अधिनियम निम्नलिखित में से किस देश द्वारा हाल ही में पारित कि या गया था, जिसमें सरकारी अधिकारियों को आधिकारिक दस्तावेजों और वेबसाइटों में सरल और आसानी से समझ में आने वाली अंग्रेजी भाषा का उपयोग करने की आवश्यकता होती है?
(a) जर्मनी
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) आयरलैंड
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर : (d)
84. दुनिया के पहले पादप परागणकों, जिन्हें टिलयार्डेम्बिड्स कहा जाता है, के टिलयार्डम्बी जीवाश्म हाल ही में किस देश में पाए गए थे?
(a) चीन
(b) ग्रीस
(c) भारत
(d) रूस
उत्तर : (d)
85. सुर्खियाँ बटोरने वाली ‘लिस्बन घोषणा’ किस इकाई के संरक्षण से सम्बन्धित है?
(a) मीठे पानी के ग्लेशियर
(b) वायु
(c) पर्वत
(d) महासागर
उत्तर : (d)
86. प्रारंभिक वैदिक काल के दौरान कौन-सा शहर प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य करता था ?
(a) पाटलिपुत्र
(b) राजगृह
(c) चम्पा
(d) वैशाली
उत्तर : (b)
87. वर्नाक्युलर प्रेस ऐक्ट के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं?
1. इसे लॉर्ड लिटन द्वारा अधिनियमित किया गया था।
2. इसे ‘गैगिंग अधिनियम’ के रूप में जाना जाने लगा ।
3. इस अधिनियम को लॉर्ड रिपन ने निरस्त कर दिया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवले 2 और 3
(d) केवल 1
उत्तर : (a)
88. लॉर्ड मेयो के 1870 के संकल्प के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. केंद्रीय और प्रांतीय वित्त को विभाजित करने वाला यह पहला कदम था।
2. प्रांतीय सरकारों को कुछ सेवाएँ प्रशासित करने का अधिकार दिया गया।
3. इसने मौजूदा असमानता को सुधारने का प्रयास किया।
4. इसने प्रांतों की वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) 1, 2, 3 और 4
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर : (a)
89. राजनीति की प्रारंभिक पुस्तक, नीतिसार, किसके द्वारा लिखी गई थी ?
(a) चरक
(b) कौटिल्य
(c) कामन्दक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (c)
90. फुतुहात-ए-आलमगीरी किसके द्वारा लिखी गई थी ?
(a) हरिदास
(b) ईश्वरदास नागर
(c) भीमसेन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (b)
91. चीनी स्रोत के अनुसार, श्रीलंका के शासक मेघवर्मन ने गया में बौद्ध मंदिर बनाने की अनुमति के लिए निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा के पास एक मिशनरी भेजा था ?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) चंद्रगुप्त प्रथम
(c) समुद्रगुप्त
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (c)
92. कब बिहार पहली बार ब्रिटिश शासित भारत के तहत बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग हुआ था ?
(a) 1947
(b) 1912
(c) 1936
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (c)
93. भारतीय कला में ‘स्तूप’, ‘चैत्य’ और ‘विहार’ का निर्माण निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
(a) शैव सम्प्रदाय
(b) आजीविक सम्प्रदाय
(c) वैष्णव सम्प्रदाय
(d) बौद्ध धर्म
उत्तर : (d)
94. भारतीय हस्तशिल्प के सन्दर्भ में, बिहार में ‘सुजिनी’ क्या है?
(a) एक प्रकार का मिट्टी का बर्तन
(b) एक प्रकार का काँच का बर्तन
(c) एक धातु शिल्प
(d) एक प्रकार की कढ़ाई
उत्तर : (d)
95. बिहार में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह बिहार के वर्तमान बांका जिले में स्थित था।
2. इसकी स्थापना पाल वंश के राजा गोपाल प्रथम ने की थी।
3. बौद्ध धर्म का ‘वज्रयान’ सम्प्रदाय यहाँ फला-फूला।
4. यहाँ खगोल विज्ञान, तर्कशास्त्र, कानून, व्याकरण और दर्शन जैसे अन्य विषय भी पढ़ाए जाते थे।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन गलत हैं?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 4
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (a)
96. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
