top of page

4 अप्रैल 2025

logo acme f.jpeg

7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने तिपिटक की एक प्रति भेंट की है, पाली भाषा में रचित 'तिपिटक' किस धर्म से संबंधित है?

(a) हिंदू धर्म

(b) बौद्ध धर्म

(c) जैन धर्म

(d) सिख धर्म

(b) बौद्ध धर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने पाली भाषा में रचित बौद्ध ग्रंथ 'तिपिटक' की एक प्रति भेंट की। यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कूटनीति का एक महत्वपूर्ण कदम था। यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है। त्रिपिटक बौद्ध धर्म से संबंधित है। त्रिपिटक बौद्ध धर्म का एक प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश और शिक्षाएँ संग्रहित हैं। यह ग्रंथ पाली भाषा में लिखा गया है। त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ है 'तीन पिटारियाँ', और इसे तीन भागों में विभाजित किया गया है: विनयपिटक: इसमें भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए नियमों का संग्रह है। सुत्तपिटक: इसमें भगवान बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है। अभिधम्मपिटक: इसमें बौद्ध दर्शन और मनोविज्ञान का विवेचन है।


bottom of page