Current Affairs Feb 2025
25 फ़र॰ 2025
मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025
मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन 24-25 फरवरी को भोपाल में हुआ। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया और राज्य की नई औद्योगिक नीतियों की घोषणा की। समिट में प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भाग लिया और कई निवेश प्रस्तावों की घोषणा की गई।
28 सित॰ 2024
विश्व रेबीज दिवस
विश्व रेबीज दिवस हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है।
यह दिवस पहली बार 2007 में मनाया गया था। इसे ग्लोबल अलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल द्वारा शुरू किया गया था, और इसका उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना था।
विश्व रेबीज दिवस 2024 की थीम "रेबीज सीमाओं को तोड़ना" है।
यह दिन फ्रांसीसी जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्होंने पहली रेबीज वैक्सीन विकसित की थी।
28 सित॰ 2024
लता मंगेशकर सम्मान
मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा 2023 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान पार्श्व गायन के क्षेत्र में केएस चित्रा को प्रदान किया जाएगा।
इसी सम्मान समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
