top of page
भौतिक विज्ञान
1. मात्रक, यंत्र एवं पैमाने
2. गति
3. बल एवं कार्य, घर्षण
4. ऊर्जा एवं शक्ति
5. गुरूत्वाकर्षण
6. दाब
7. प्लवन
8. पृष्ठ - तनाव
9. श्यानता 10. 10. प्रत्यास्थता
11. सरल आवर्त गति
12. तरंग
13. ध्वनि
14. ऊष्मा
15. प्रकाश
16. स्थिर विद्युत
17. वैद्युत धारा
18. चुम्बकत्व
19. चालकता
20. रक्षा प्रौद्योगिकी
21. परमाणु भौतिकी
22. ब्रह्माण्ड
23. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
24. खोज/ आविष्कार
25. विविध
14. ऊष्मा

• रेफ्रिजरेटर में शीतलन किस प्रकार होता है ?  

- वाष्पशील द्रव के वाष्पण द्वारा  

• गाइजर , एक जल - स्रोत होता है , जो नियमित अंतरालों पर क्या फेंकता है ?  

- जल और वाष्प  

• बहुत उच्च तापमान को मापने के लिए हम प्रयोग करते हैं  

- ताप - वैद्युत अत्तापमापी  

• रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर को शिखर के निकट लगाया जाता है :  

- क्योंकि इससे संवहन धाराओं को सुविधा मिलती है  

•  ‘ थर्म ’ किसका यूनिट है ?  

- ऊष्मा का  

• शीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रख सकती है ?  

- दो कमीजों के बीच वायु की परत ऊष्मा रोधी माध्यम के रूप में काम करती है  

• शीतल देशों में सर्दी के मौसम में पानी की पाइप लाइनें प्रायः फट जाती हैं , क्योंकि :  

- पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है  

• धातु की प्लेट के बीच में काट कर एक छेद बनाया गया और फिर उसे गरम किया गया तो छेद के आकार पर क्या प्रभाव प्रड़ेगा ?  

- घटेगा  

• ताम्र की डिस्क में एक छेद है। यदि डिस्क को गर्म किया जाए , तो छेद के आकार पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?  

- घटेगा  

• दो रेल पटरियों के बीच धातु के किस प्रयोजन के लिए गैप छोड़ा जाता है ?  

- रेखीय प्रसार के लिए  

• ऊनी कपड़े सर्दी से शरीर की रक्षा करते हैं , क्योंकि :  

- वे ऊष्मा के कुचालक होते हैं  

• ईंट के बने भवनों की तुलना में कच्ची मिट्टी के मकान ग्रीष्म में ठण्डे और शीतकाल में अधिक गरम होने का क्या कारण है ?  

- जल - वाष्पन से गर्मियों में ठण्डक और छिद्रों में आने वाली धूप के कारण सर्दियों में गरमाई हो जाती है  

• शरीर के साथ सम्पर्क में स्पिरिट ठंडी अनुभूति देती है , क्योंकि वह  

- अत्यंत वाष्पशील है  

• किसी विशाल झरने की तली में पानी का तापक्रम , उसके ऊपरी भाग की तुलना में अधिक क्यों होता है ?  

- क्योंकि गिरते हुए पानी की गतिज ऊर्जा , ऊष्मा में परिवर्तित हो जाती है  

• जब गरम पानी को अपेक्षतया अधिक तप्त गिलास के ऊपर छिड़का जाता है , तो वह टूट जाता है। इसका क्या कारण है ?  

- अचानक ही गिलास संकुचित हो जाता है  

• भूमि - तल के समीप वायु - राशि क्यों अत्यधिक गरम है ?  

- वायु - राशि पार्थिव विकिरण से गरम होती है  

• रेलवे मार्ग में , दो पटरियों के एक सिरे से दूसरे सिरे तक उनके बीच में अन्तराल छोड़ना क्यों आवश्यक होता है ? 

-क्योंकि ग्रीष्म काल में विस्तारण से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके  

• सूर्य की किरणें किस प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी पर पहुंचती हैं ?  

- विकिरण  

• कमरा गर्म करने वाले बिजली के हीटर का रेडिएटर सबसे अधिक प्रभावी तब होता है , जब वह :  

- बहुत अधिक पॉलिश किया हुआ हो  

• यदि धातु प्लेट में वर्तुल विवर है , तो जब प्लेट को तापित किया जाता है , तो विवर की त्रिज्या पर क्या प्रभाव होता है ?  

- घटती है  

• वायुमंडल में प्रायः गर्मी कहां से आती है ?  

- विकिरण से  

• सूर्य का ताप हम तक किस विधि द्वारा पहुंचता है ?  

- विकिरण  

• किसी प्रशीतित्र ( रेफ्रीजरेटर ) में ‘ शीतल प्रणाली ’ सदैव :  

- शीर्ष ( टॉप ) पर होनी चाहिए  

•  100 0 C पर पानी की अपेक्षा 100 0 C पर भाप अधिक गम्भीर दाह क्यों करती है ?  

- क्योंकि वाष्पन की गुप्त ऊष्मा होती है  

• जलवाष्प में भण्डारित ऊष्मा है  

- गुप्त ऊष्मा  

• कोई पिण्ड ऊष्मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है , जब वह हो :  

- काला और खुरदरा  

• शीत ऋतु के दिनों में हम , मौसम किस प्रकार का होने पर , ज्यादा ठंडा महसूस रकते हैं ?  

- साफ मौसम  

• सूर्य का प्रकाश , तापमान , वर्षा , दाब तथा वायु वेग एक साथ क्या बनाते हैं ?  

- जलवायवी कारक  

• जब एक धातु की अंगूठी या छल्ले को गर्म किया जाता है , तब उसके छिद्र का क्या होता है ?  

- वह फैलता है  

• एक गोलाकार , एक घन और एक गोला सभी एक ही पदार्थ के बने हुए हैं और इनका द्रव्यमान भी एकसमान है। उन्हें 300 0 C तक गर्म करके एक कमरे में छोड़ दिया गया। इसमें से सबसे धीमी गति से कौन - सा ठण्डा होगा ?  

- गोला  

• पर्वतों पर आच्छदित हिम , सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का कारण है  

- इसमें संगलन की गुप्त ऊष्मा उच्च होती है  

• निर्वात् में ऊष्मा विकिरण का वेग होता है  

- प्रकाश के बराबर  

• भिन्न - भिन्न तारों के भिन्न रंग किसकी विविधता के कारण होते हैं ?  

- तापमान  

• कौन - सा रंग का सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक होता है ? 

-लाल और हरा  

• सूर्य के प्रकाश का कौन - सा भाग सौर कुकर को गर्म करता है ?  

- अवरक्त  

• शीतकाल में कपड़े हमें गरम रखते हैं , क्योंकि वे :  

- शरीर की ऊष्मा को बाहर जाने से रोकते हैं  

• क्या कारण है कि मेघाछन्न रात की अपेक्षा निर्मल रात अधिक ठण्डी होती है ?  

- विकिरण के कारण  

• द्रव तापमापी की अपेक्षा गैस तापमापी अधिक संवेदी होता है , क्योंकि गैस  

- द्रव की अपेक्षा अधिक प्रसार करती है  

• ऐसा क्यों लगता है कि खुले में लगी आग को तेज पवन भड़का रही है ?  

- क्योंकि आसपास की गर्म वायु ऊपर उठती है और ठंडी वायु प्रवेश करके आग को भड़काने जैसा प्रभाव डालती है  

• भीषण सर्दी में ठण्डे देशों में पानी की पाइपें फट जाती हैं , क्योंकि  

- जमने पर पानी फैलता है  

• संवातक कमरे की छत के निकट लगाए जाते हैं , क्योंकि :  

- साँस से छोड़ी गई गरम हवा ऊपर उठती है और बाहर चली जाती है  

• वातावरण के अन्दर क्षैतिज ऊष्मा अन्तरण को क्या कहा जाता है ?  

- अभिवहन ( एडवेक्शन )  

• रूद्धोष्म विचुम्बकन (Adiabatic demagenetisation ) सिद्धान्त का प्रयोग प्रायः किस लिए किया जाता है  

- न्यूनतम तापमान पैदा करने के लिए  

• जब किसी मोटे कॉंच के गिलास में गरम द्रव डाला जाए तो वह कड़क जाता है क्योंकि कांच :  

- ऊष्मा का कुचालक है अतः केवल भीतरी पृष्ठ प्रसार करता है।  

•  100 0 से . की वाष्प द्वारा उत्पन्न जलन उसी ताप के पानी द्वारा उत्पन्न जलन से अधिक गंभीर होती है क्योंकि  

- वाष्प द्वारा अधिक ऊष्मा दी जाती है  

• एक ग्राम बर्फ को 0 0 C तापक्रम से वाष्प में 100 0 C तापक्रम तक ले जाने के लिए कितने कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता होग  

-720  

• कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फॉरेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे  

-40  

• एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है  

-37 डिग्री सेल्सियस  

• ठंडे देशों में पारा के स्थान पर अल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है क्याकि  

- अल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है  

• स्वचालित इंजनों हेतु निम्नलिखित में से कौन - सा एक हिमरोधी के तौर पर प्रयुक्त होता है  

- एथिलीन ग्लाइकॉल  

•  ‘ परम शून्य ताप ’ क्या है  

- सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम सम्भव तापमान  

• गर्म करने से विस्तारण  

- पदार्थ का घनत्व घटा देता है  

• जब बर्फ पिघलती है तब  

- आयतन घटता है  

• थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है  

- तापमान को स्थिर रखना  

• थर्मोस्टेट संबंधित है  

- तापक्रम से  

• थर्मोस्टेट वह यंत्र है जो  

- किसी निकाय का तापक्रम स्वनिंयत्रित करता है  

• तापस्थायी ......................स्थिर बनाए रखने का एक साधन है  

- टेम्परेचर ( ताप )  

• रेफ्रिजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य है  

- एक समान तापमान को बनाए रखना  

• रेफ्रिजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजा रखने हेतु सुरक्षित तापमान है  

-4 0 C  

• जब सीले बिस्कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज़ के अन्दर रखा जाता है तो वह कुरकुरे हो जाते हैं , क्याकि  

- फ्रिज के अन्दर आर्द्रता कम होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।  

• शीशे की छड़ जब भाप में रखी जाती है , इसकी लम्बाई बढ़ जाती है , परंतु इसकी चौड़ाई  

- घटती है  

• ठंड के दिनों में , लोहे के गुटके और लकड़ी के गुटके को प्रातःकाल में छुएं तो लोहे का गुटका ठंडा लगता है , क्याकि  

- लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है।  

• यदि हवा का तापमान बढ़ता है तो उसकी जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता  

- बढ़ती है  

• तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती क्योंकि  

- वाष्पीकरण की दर तेज होती है  

• कमरे में लगा हुआ वातानुकूलक क्या नियंत्रित करता है  

- केवल आर्द्रता एवं तापक्रम  

• डेजर्ट कूलर द्वारा शीतलन किस पर आधारित है  

- वाष्पन शीतलन  

• कमरे को ठंडा किया जा सकता है  

- सम्पीड़ित गैस को छोड़ने से  

• निम्नलिखित अवस्थाओं में से किसमें गीले कपड़े सबसे जल्दी सूख जाएंगे  

-20 आर्द्रता , 60 0 Cतापक्रम  

• जब पानी में नमक मिलाया जाता है तो निम्न में से कौन - सा परिवर्तन होता है  

- क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है  

• थरमस बोतल में पेय पदार्थ को कुछ समय तक उसी ताप पर रखने के लिए उसकी दीवारों पर निम्न की परत लगाई जाती है  

- रजत परत  

• गार्मियों में सफेद कपड़े पहनना ज्यादा आरामदेह है क्याकि  

- वे अपने ऊपर पड़ने वाली सारी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं  

• पसीने का मुख्य उपयोग है  

- शरीर का ताप नियंत्रित रखने में  

• गर्म मौसम में पंखा चलने से आराम महसूस होता है , क्याकि  

- हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है  

• मिट्टी के घड़े में निम्न में से किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है  

- वाष्पीकरण  

• ग्रीष्म काल में आर्द्र ऊष्मा का अनुभव होता है , जब मौसम  

- उमस वाला होता है  

• वायुमंडल हमारे ऊपर बहुत अधिक दबाव डालता है , परन्तु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं , क्योंकि  

- हमारा रक्त वायुमंडल के दबाव से कुछ अधिक दबाव डालता है।  

• प्रेशर कूकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि  

- अधिक दाब पर पानी अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है।  

• प्रेशर कुकर के अन्दर का उच्चतम ताप निर्भर करेगा  

- ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व उस पर रखा गया वजन पर  

• जब पानी को 0 0 C से 10 0 C तक गर्म किया जाता है , इसका आयतन  

- पहले घटता है , और तब बढ़ता है  

• जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 9 0 C से गिराकर 3 0 C से कर दिया जाता है  

- आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा  

• जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है , क्योंकि  

- पानी जमने पर फैलता है  

• साफ मेघरहित रातों की तुलना में मेघाछन्न रातें अपेक्षाकृत गरम होती है , क्योंकि बादल  

- पृथ्वी से छोड़ी गई ऊष्मा को परावर्तित करते हैं  

• बादल आच्छादित रातें स्वच्छ आकाश वाली रातों से अधिक गरम होती हैं , क्योंकि  

- बादल पृथ्वी तथा हवा से ऊष्मा का विकिरण रोकते हैं  

• शीत कोष्ठ में भंडारित फल अधिक समय तक चलते हैं , क्योंकि  

- श्वसन की दर घटा दी जाती है  

• हाइड्रोजन से भरा हुआ पॉलिथीन का गुब्बारा पृथ्वी के स्थल से छोड़ा जाता है। वायुमंडल में ऊंचाई पर जाने से  

- गुब्बारे के आमाप में वृद्धि होगी  

• कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलकर  

- आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं  

• शुष्क सेल ( बैटरी ) में , निम्नलिखित में से किनका विद्युत - अपघट्यों के रूप में प्रयोग होता है  

- अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड  

• मानव शरीर का सामान्य तापक्रम 98.4 डिग्री फारेनहाइट है इसके बराबर डिग्री सेल्सियस में तापक्रम है  

– 36.89  

• प्रेशर कुकर में भोजन कम समय में क्यों तैयार हो जाता है ?  

- क्योंकि जल का क्वथनांक बढ़ जाता है  

विभिन्न तापमापियों के तापों का तुलनात्मक अध्ययन 

  

सेंटीग्रेड  

फारनेहाइट  

र्यूमर  

केल्विन  

(° C )  

(° F )  

(° R )  

(° K )  

 

32  

 

273  

10  

50  

 

283  

20  

68  

16  

293  

30  

86  

24  

303  

37  

98.6  

29.6  

310  

40  

104  

32  

313  

50  

122  

40  

323  

100  

212  

80  

373  

  

कुछ पदार्थों के रैखिक प्रसार गुणांक 

  

धातु  

रैखिक प्रसार गुणांक  

इस्पात  

11×10  

- 6  

सीसा  

29×10  

- 6  

तांबा  

17×10  

- 6  

पीतल  

19×10  

- 6  

ऐलुमिनियम  

23×10  

- 6  

पाइरेक्स कांच  

3×10  

- 6  

  

पदार्थों के गलनांक , क्वथनांक , गलन की  

गुप्त ऊष्मा व वाष्पन की गुप्त ऊष्मा  

  

पदार्थ  

गलनांक  

क्वथनांक  

गलन की  

वाष्पन की  

(° C )  

(° C )  

  

गुप्त ऊष्मा  

गुप्त ऊष्मा  

पानी  

 0  

100  

335  

2260  

पारा  

 

-39  

357  

11.5  

272  

वायु  

 

-212  

 

-191  

23.0  

213  

हाइड्रोजन  

 

-259  

 

-252  

58.6  

452  

ऑक्सीजन  

 

-219  

 

-184  

13.8  

213  

हीलियम  

 

-271  

 

-268  

 

 

25.1  

ऐल्युमिनियम  

685  

1800  

322  

 

 

सोना  

1063  

2500  

67.0  

 

 

15° C पर कुछ पदार्थों की विशिष्ट ऊष्मा  

  

पदार्थ  

विशिष्ट ऊष्मा ( जूल / किग्रा  

-° C )  

पीतल  

0 . 38×10 3  

पानी  

4 . 18×10 3  

तांबा  

0 . 39×10 3  

एथिल ऐलकोहॅल  

2 . 50×10 3  

ऐलुमिनियम  

0 . 91×10 3  

पारा  

0 . 30×10 3  

लोहा  

0 . 48×10 3  

कांच  

0 . 50×10 3  


bottom of page