top of page
2. प्रागैतिहास

पुरापाषाण काल 

• पुरा पाषाण युग का प्रथम उपकरण प्राप्त हुआ है  

-पल्लवरम (मद्रास से) 

• शैलाश्रय जिससे सर्वाधिक चित्र मिले हैं?  

-भीमबेटका 

• प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध स्थल है  

-भीमबेटका 

• भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य मिला है  

-हथनौरा, नर्मदा घाटी से 

• किस काल में धरती पर मानव का आविर्भाव हुआ  

-प्लीस्टोसीन काल (अभिनूतन काल) 

• नक्काशी और चित्रकारी दोनों रूपों में कला का आरंभ हुआ  

-उच्च पुरापाषाण काल में 

• निम्न पुरापाषाणकाल में प्रमुखतः किस उपकरण का प्रयोग मानव द्वारा किया गया  

-क्रोड उपकरण 

• निम्न पुरापाषाण कालीन औजारों में किस कच्चे माल का प्रयोग बहुतायत में हुआ है  

-क्वाटर््जाइट 

• हड्डी के औजारों का प्रयोग कब आरंभ हुआ  

-उच्च पुरापाषाणकाल 

• राबर्ट ब्रूस फुट थे  

-भूगर्भ-वैज्ञानिक 

• कोपेनहेगन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग त्रियुगीय विभाजन किया था 

-थॉमसन ने 

• भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध है  

-गुफाओं के शैल चित्र 

• भीमबेटका की गुफाएं कहां स्थित हैं  

-अब्दुल्लागंज-रायसेन 

मध्यपाषाण काल 

• प्रस्तर युग के लोगों के पास पहला घरेलू पशु कौन-सा था? 

-कुत्ता 

• किस मध्य पाषाण कालीन स्थल से स्त्री-पुरुष को एक साथ दफनाए जाने के साक्ष्य पाए गए हैं 

-महदहा 

• मध्य पाषाण काल में पशुपालन के साक्ष्य मिले हैं  

-बागोर और आदमगढ़ से 

• पशुपालन का प्रारंभ हुआ   

-मध्य पाषाण काल से 

• मृदभांड का प्राचीनतम् साक्ष्य पाया गया है।  

-चौपानीमांडो 

• सूक्ष्म पाषाण उद्योग का प्रयोग किस काल में किया गया 

-मध्यपाषाण काल में 

• किस स्थल से हड्डी के उपकरण मिले हैं  

-महदहा 

• हड्डी से निर्मित आभूषण भारत में मध्य पाषाण काल के संदर्भ में किस स्थान से प्राप्त हुए हैं  

-महदहा 

नवपाषाण काल 

• मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज है 

- जौ/गेंहू 

• भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं  

- मेहरगढ़ 

• बेलन घाटी अवस्थित है   

-उत्तर प्रदेश में 

• प्राचीनतम स्थायी जीवन के प्रमाण मिले हैं 

-मेहरगढ़ से  

• पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष मिले हैं  

-मेहरगढ़़ 

• मानव के साथ कुत्ते का कंकाल मिला है  

-बुर्जहोम से 

• नवपाषाणिक स्थल जिससे ‘राख का टीला’ संबंधित है  

-संगनकल्लु 

• चावल की खेती का प्राचीनतम् साक्ष्य प्राप्त हुआ है 

-कोल्डिहवा 

• कौन सा नवपाषाण कालीन स्थल कश्मीर में अवस्थित है  

-बुर्जहोम 

• कश्मीर घाटी से बाहर का नवपाषाणकालीन स्थल जहां से हड्डी के औजार बहुतायत में मिले हैं 

-चिरांद 

• खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी  

-नवपाषाण काल में 

• मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था  

-जौ 

• भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं 

-लहुरादेव से (चावल के, 8000-9000 ई-पू-) 

ताम्रपाषाण काल 

• चालकोलिथिक युग कहलाता है  

-ताम्र-पाषाण काल 

• नवदाटोली का उत्खननकर्ता था 

-एच-डी- सांकलिया 

• नवदाटोली अवस्थित है 

-मध्य प्रदेश में 

• गैरिक मृद्भांड (ओसीपी) का नामकरण हुआ  

-हस्तिनापुर में 

• जोरवे संस्कृति का सम्बम्ध है  

-पश्चिमी महाराष्ट्र से  

• कौन सा स्थल ताम्बवती के नाम से भी जाना जाता था 

-अहार 

• किस स्थान पर एक 13 कमरों वाले घर का साक्ष्य प्राप्त हुआ है 

-भगवानपुरा 

• तांबे से निर्मित सवार सहित दो पहिए वाले रथ का साक्ष्य कहां से प्राप्त हुआ हैं 

-दायमाबाद 

• भारत में जिस धातु का प्रयोग मानव ने सर्वप्रथम किया 

-तांबा 

• ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे 

-उत्तर से दक्षिण की ओर 

महापाषाण काल 

• महापाषाण संस्कृति (500 ई.पू. - 100 ई.) हमें दक्षिण भारत के उस ऐतिहासिक युग से परिचित कराती है, जब महापाषाण काल में उपयोग में लाये जाते थे  

-बड़े पत्थरों से घेरी गई समाधियां (कब्रें) 

• ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे दफनाते थे? 

- उत्तर से दक्षिण की ओर 

• वृहद् पाषाण स्मारकों की पहचान की गई है।  

- मृतक को दफनाने के स्थान के रूप में 

• दक्कन के ‘अश-टीले’ (राख के टीले) प्रदर्शित करते हैं 

-नवपाषाण युग के मवेशी रखने वालों के बस्ती के अवशेष। 

• दक्षिण भारत में उगायी जाने वाली पहली फसल है 

-रागी 

• राख का टीला किस नवपाषाणिक स्थल से संबंधित है  

-संगनकल्लू 

bottom of page