3. हड़प्पा सभ्यता
उद्भव
• ‘हड़प्पा सभ्यता’ का सर्वप्रथम खोजकर्त्ता कौन थे?
-दयाराम साहनी
• भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन था?
-हड़प्पा
• सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज के साथ किसका नाम जुड़ा था?
-सर मोर्टिमर ह्नीलर
• सिंधु सभ्यता संबंधित है
- आद्य-ऐतिहासिक युग से
• हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत
- पुरातात्विक खुदाई
- बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार
• सिंधु घाटी सभ्यता जिन नदियों के तट पर बसी थी
- सिंधु, चिनाब, झेलम
• मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे
- सर जॉन मार्शल
• हड़प्पा का प्रथम उत्खननकर्ता जो उसके महत्व को समझ नहीं सका
- ए. कनिंघम
• हड़प्पा संबंधित है
- सिंधु घाटी सभ्यता से
• सिंधु घाटी सभ्यता की खोज जिन दो भारतीयों ने की
- राखाल दास बनर्जी और दयाराम साहनी
• रेडियो कार्बन विधि द्वारा हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण किया गया है
-2350-1750 ई.पू. तक
• हड़प्पा संस्कृति का आकार है
-त्रिभ ुजाकार
• सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक है
-मृद्भांड
विद्वान | उद्भव का सिद्धांत |
एम. रफीक मुगल | हड़प्पा सभ्यता का विकास रावी नदी क्षेत्र में हड़प्पा में हुआ |
ई. जे. एच. मैके | सुमेर से लोगों का पलायन |
मार्टिमर व्हीलर | पश्चिम एशिया से ‘सभ्यता के विचार’का प्रवसन |
अमलानंद घोष | पूर्व हड़प्पा सभ्यता की परिपक्वता के परिणामस्वरूप |
नगर | उत्खननकर्ता |
हड़प्पा | दयाराम साहनी |
लोथल | एस. आर. राव |
सुरकोटडा | जे. पी. जोशी |
धौलावीरा | आर. एस. बिष्ट |
विशेषताएं
• हड़प्पा के निवासी कैसे थे?
-शहरी
• सिंधु-घाटी के घर किसके बनाए जाते थे?
-ईंट
• हड़प्पा की सभ्यता किस युग की थी?
-कांस्य युग
• सिंधु-घाटी के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना किसकी मूर्ति थी?
-नृत्य करती हुई बालिका
• सिन्धु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषता क्या थी?
-व्यवस्थित शहरी जीवन
• सिंधु सभ्यता के लोग प्रायः अपने मकान बनाते थे
-पक्की ईंटों से
• सिंधु घाटी को किस कारण आर्यों से पूर्व रखा जाता है?
- नगर नियोजन
• सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी क्योंकि,
-वह नगरीय सभ्यता थी
• हड़प्पाई मृद्भांडों पर सामान्यतः जिस रंग का प्रयोग हुआ है
- लाल
• सिंधु सभ्यता में
• नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी।
• व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था।
• मातृदेवी की उपासना की जाती थी।
• नगर नियोजन था।
• मोहनजोदड़ो और हड़प्पा प्रमुख नगर थे।
• कृषि संबंधी कार्य प्रमुखता से किया जाता था।
• विभिन्न तरह के उद्योग पाए गए हैं।
• रोपड़ एवं कालीबंगा प्रमुख नगर थे।
• सड़कों एवं नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया।
• उन्हें धातुओं के उपयोग का पता था।
• विकसित सिंधु सभ्यता का स्थल जहां से घरों में कुंए के अवशेष मिले हैं
- मोहनजोदड़ो
• सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक संस्कृति से भिन्न थी क्योंकि
- इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थी
- इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी
- इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रें के ज्ञान का अभाव था
• प्रायः सभी सिन्धु सभ्यता नगरों में मकानों का प्रवेश द्वारा सड़क की विपरीत दिशा की ओर से है। कौन सा नगर इसका अपवाद है
-लोथल
प्रमुख नगर
• मोहनजोदड़ो स्थित है
-पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
• सिन्धु घाटी का विशाल स्नानागर किस स्थान से संबंधित था?
-मोहनजोदड़ो
• गुजरात में किस स्थान पर हड़प्पा की सभ्यता के अवशेष मिले थे?
-लोथल
• कालीबंगन किस प्रदेश में विद्यमान है?
-राजस्थान
• हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के खण्डहर किस नदी के तट पर पाए जाते हैं?
-क्रमशः रावी और सिंधु
• लोथल नामक स्थान पर किस सभ्यता का जहाजी मालघाट था?
-सिंधु घाटी
• मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम क्या है?
-मरे हुए (मृतकों) का टीला
• हड़प्पा किस नदी के किनारे पर स्थित है
-रावी