UPPSC Pre Paper 2020
121. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. अकबर ने लड़कों और लड़कियों के विवाह की आयु निर्धारित करने का प्रयास किया था।
2. अकबर ने लड़कियों को अभिभावकों के दबाव से अलग स्वयं की इच्छा से विवाह करने की स्वतंत्रता दी थी।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
122. भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसने जुलाई, 2020 में सोशल मीडिया के लिए मुफ्त इन्टरनेट सेवा पर प्रतिबन्ध लगाया है?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) म्यांमार
(d) बंगलादेश
123. सूची –I को सूची –II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर को चुनिए:
सूची-I (अधिकारी) | सूची-II (विहित कर्तव्य) |
A. दीवान-ए-तन | 1. कार्यालय को सँभालने के लिए |
B. मुस्ताफि | 2. प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचिबद्ध करना |
C. मुशरिफ | 3. जागीर व वेतन को देखना |
D. वकियानवीस | 4. राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना |
कूट :
A B C D
(a) 2 4 1 3
(b) 3 4 1 2
(c) 1 3 2 4
(d) 4 1 2 3
124. ‘इण्डिया आइडिया सम्मिट, 2020’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन/कथनों म ें से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसे अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा वस्तुतः 22 जुलाई, 2020 को आयोजित किया गया।
2. इसका विषय (थीम) ‘भारत का सशक्तिकरण’ था।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
125. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(a) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती – अजमेर
(b) शेख बुरहानुद्दीन गरीब – दौलताबाद
(c) शेख मोहम्मद हुसैनी – गुलबर्गा
(d) शेख निजामुद्दीन औलिया – मुल्तान
126. उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने 29 जुलाई, 2020 को निम्नलिखित नगरों में से किसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना का अनुमोदन किया है?
(a) कानपुर
(b) लखनऊ
(c) गोरखपुर
(d) प्रयागराज
