UPPSC PRE PAPERS |
|---|
UPPSC Pre Paper 2023 |
UPPSC Pre Paper 2023
41. वैदिक कालीन प्रशासन में ‘भागदुह’ कौन अधिकारी था?
(a) जुआ विभाग का प्रधान अधिकारी
(b) राजस्व कर जमा करने वाला
(c) समाचार पहुंचाने वाला दूत
(d) जंगलों का प्रधान अधिकारी
42. निम्नलिखित में से कौन सा जननी सुरक्षा योजना का प्रमुख उद्देश्य है?
(a) मातृ मृत्यु दर तथा नवजात मृत्यु दर में कमी
(b) केवल मातृ मृत्यु दर में कमी
(c) केवल शिशु मृत्यु दर में कमी
(d) केवल नवजात मृत्यु दर में कमी
43. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आज़ाद हिन्द फौज के हिस्से के रूप में गठित महिला रेजिमेंट का क्या नाम था?
(a) वीरांगना रेजिमेंट
(b) रानी झांसी रेजिमेंट
(c) रानी भवानी रेजिमेंट
(d) भारत माता रेजिमेंट
44. निम्नलिखित कथनों में से लेटेराइट मिट्टी के विषय में कौन सा कथन सही है?
(1) यह मिट्टी उच्च तापमान एवं भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होती है।
(2) इस मिट्टी में लौह ऑक्साइड एवं एल्यूमीनियम की कमी प ायी जाती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट –
(a) न तो 1 ना ही 2
(b) दोनों 1 तथा 2
(c) केवल 1
(d) केवल 2
45. निम्नलिखित में से कौन फिरोज़ तुगलक के नागरकोट अभियान के दौरान संग्रहित 300 संस्कृत पुस्तकों का अनुवाद किया?
(a) तालिब अमूली
(b) मुल्ला अब्दुल बाकी
(c) मिर्ज़ा मुहम्मद अली
(d) अज़ीजुद्दीन खान
46. नीचे दो कथन है जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है –
अभि कथन (A) – दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान तमिलनाडु तट शुष्क रहता है।
कारण (R) – तमिलनाडु तट बंगाल की खाड़ी के शाखा के समानांतर स्थित है और दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर वृष्टिछाया क्षेत्र में स्थित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट –
(a) (A) गलत है किन्तु (R) सत्य है।
(b) (A) सत्य है किन्तु (R) गलत है।
(c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
(d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
47. पोषक स्तर बनते हैं –
(a) केवल मांसाहारी जन्तुओं से
(b) केवल पौधों से
(c) केवल जन्तुओं से
(d) खाद्य श्रृंखला में जीवों क े संबद्ध होने से
48. संघीय बजट 2023-24 में योजनाओं के अनुसार आवंटन के सन्दर्भ में, निम्न कथनों में से कौन सा/से कथन सही है / हैं?
(1) पिछले वर्ष की तुलना में मनरेगा हेतु आवंटन में सर्वाधिक प्रतिशत कटौती दर्ज की गयी है।
(2) पिछले वर्ष की तुलना में जल जीवन मिशन हेतु आवंटन में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट –
(a) दोनों 1 और 2
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) न तो 1 ना ही 2
49. पंचायती राज पर अशोक मेहता समिति प्रतिवेदन (1977) की प्रमुख सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
(1) पंचायती राज के तीन स्तरीय व्यवस्था द्विस्तरीय व्यवस्था होनी चाहिए। के स्थान पर
(2) राज्य स्तर के नीचे पर्यवेक्षण हेतु खण्ड को विकेन्द्रीकरण का प्रथम बिंदु माना जाना चाहिए।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट –
(a) दोनों 1 तथा 2
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) न तो 1 ना ही 2
50. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा एक सही कालानुक्रम है?
(a) शक – कुषाण – यूनानी
(b) यूनानी – शक – कुषाण
(c) शक – यूनानी – कुषाण
(d) यूनानी – कुषाण – शक
51. फिलीपाइन्स में नारियल एवं गन्ने की कृषि विकास का श्रेय किसको जाता है?
(a) फ्रांसवासियों को
(b) हॉलैण्डवासियों को
(c) ब्रिटेनवासियों को
(d) स्पेन एवं अमेरिकीवासियों को
52. दिसम्बर, 2022 में न्यूज़ीलैंड ने अगली पीढ़ी के लिए धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला कानून पारित किया। न्यूजीलैंड का लक्ष्य __________ तक “धूम्रपान मुक्त” होना है।
(a) 2029
(b) 2030
(c) 2024
(d) 2025
53. नीचे दो कथन हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
