top of page
Current Affairs AUGUST 2026

Aug 24, 2026

24 AUgust 2026

Current Affairs: August 24, 2026

Brazil to host the 2027 FIFA Women's World Cup

  • FIFA has released the schedule for the 2027 Women's World Cup.

  • The tournament will be held from June 24, 2027, to July 25, 2027. Brazil is hosting this tournament for the first time.

  • The tournament began in 1991, and this marks its edition. Spain was the winner of the 2023 FIFA Women's World Cup.

India's first digital soil texture map

  • India's first digital soil texture map has been developed by the National Bureau of Soil Survey and Land Use Planning (NBSS&LUP).

  • This institute is located in Nagpur.

  • The map provides digital data on soil classification at the hectare level across the country, rather than just at the regional level.

  • It indicates the precise proportions of sand, silt, and clay present in the soil.

  • This will facilitate easier crop selection, ensure proper resource allocation, and assist in irrigation management.

India's first large-scale biopolymer plant

  • India's first large-scale biopolymer plant is being constructed at Kumbhi in the Lakhimpur Kheri district of Uttar Pradesh.

  • The plant is scheduled to become operational in October 2026. It is being built by Balrampur Chini Mills Limited with an investment of approximately ₹3,080 crore.

  • The plant will produce polylactic acid (PLA)-based bioplastics from sugarcane. It will produce 80,000 tonnes of PLA annually. Unlike conventional plastics, these do not cause pollution and decompose quickly in the soil.

Neeraj Chopra secures second place at the Lausanne Diamond League 2026

  • Neeraj Chopra secured second place (winning the silver medal) at the Lausanne Diamond League 2026 with an impressive throw of 88.05 meters. Sri Lanka's Rumesh Tharanga Pathirage secured first place with a javelin throw of 88.14 meters; Neeraj Chopra missed the top spot by a narrow margin of just 9 centimeters.

  • By finishing second in this event, Neeraj Chopra earned 7 points, propelling him into the top five of the Diamond League overall rankings.

₹7,200 crore approved for the Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM AASHA).

  • The Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM AASHA) is a comprehensive scheme launched by the Government of India in September 2018.

  • It ensures fair and remunerative prices for farmers' produce, protects them from distress sales, and maintains market price stability for consumers.

  • The budget allocation for this scheme for the 2026-27 financial year exceeds ₹7,000 crore.

  • Its primary objective is to ensure farmers receive the Minimum Support Price (MSP) for their produce and to protect them from losses and distress sales during market downturns.₹7,200 crore approved for the Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM AASHA).

Indian female wrestler Kajal Dhochak has made history.

  • Delivering a stellar performance at the Under-20 World Wrestling Championships held in Bratislava, Slovakia, she clinched the gold medal for the second consecutive time.

  • In the 76 kg weight category final, Kajal defeated China's Jingru Sun 7-0.

  • Earlier, in 2025, she had also won the Under-20 World Championship gold medal in the 72 kg weight category.

  • The 18-year-old Kajal has become the second Indian wrestler, after Antim Panghal, to win the Under-20 world title twice in a row.

प्रिंसिपल एवं वाइस-प्रिंसिपल सामान्य हिन्दी
₹25.00
Buy Now


Aug 24, 2026

24 AUgust 2026

24 अगस्त 2026 के मुख्य करेंट अफेयर्स


ब्राजील करेगा 2027 के FIFA Women's World Cup की मेजबानी 

  • FIFA ने Women's World Cup 2027 के लिए एक schedule जारी किया है। 

  • ये टूर्नामेंट 24 जून 2027 से 25 जुलाई 2027 तक आयोजित किया जाएगा । ब्राजील पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 

  • इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी और ये इसका तीसरा Edition है।  FIFA Women's World Cup 2023 की विनर टीम स्पेन थी।  

भारत का पहला Digital soil texture map 

  • भारत का पहला Digital Soil Texture Map राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग योजना ब्यूरो (NBSS&LUP) द्वारा विकसित किया गया है। 

  • यह संस्थान नागपुर में स्थित है 

  • यह मानचित्र देश भर में क्षेत्रीय स्तर के बजाय हेक्टेयर स्तर पर मिट्टी के वर्गीकरण का डिजिटल डेटा प्रदान करता है। 

  • यह मिट्टी में मौजूद रेत (Sand), गाद (Silt) और चिकनी मिट्टी (Clay) के सटीक अनुपात को दर्शाता है। 

  • इससे फसल चयन में आसानी आसानी होगी , संसाधनों का सही आवंटन होगा और सिंचाई प्रबंधन में मदद मिलेगी । 

भारत का पहला large scale biopolymer plant 

  • भारत का पहला बड़े पैमाने का बायोपोलीमर संयंत्र उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कुम्भी में बन रहा है। 

  • यह प्लांट अक्टूबर 2026 में चालू होने वाला है। इसे बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा लगभग 3,080 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जा रहा है। 

  • यह प्लांट गन्ने से पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) आधारित बायोप्लास्टिक बनाएगा। हर साल 80,000 टन PLA का उत्पादन होगा। यह आम प्लास्टिक की तरह प्रदूषण नहीं फैलाते और मिट्टी में जल्दी गल जाते हैं। 

Lausanne Diamond league 2026 में नीरज चोपड़ा को दूसरा स्थान 

  • नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 (Lausanne Diamond League) में 88.05 मीटर के शानदार थ्रो के साथ दूसरा स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। 

  • श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया।  नीरज चोपड़ा उनसे महज 9 सेंटीमीटर के बेहद करीबी अंतर से चूक गए। 

  • इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहने के बाद नीरज चोपड़ा को कुल 7 अंक मिले हैं, जिससे वह डायमंड लीग की ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल हो गए हैं  

Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM AASHA) के लिए ₹7,200 करोड़ की राशि स्वीकृत

  • प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) भारत सरकार द्वारा सितंबर 2018 में शुरू की गई एक व्यापक योजना है। 

  • यह किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करती है, उन्हें मजबूरी में अपनी उपज बेचने से बचाती है और उपभोक्ताओं के लिए बाजार मूल्य स्थिरता बनाए रखती है। 

  • 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए इस योजना का बजट आवंटन 7,000 करोड़ रुपये से अधिक है। 

  • इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिलाना। और बाजार में मंदी आने पर किसानों को घाटे और मजबूरी में फसल बेचने से बचाना है ।

Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM AASHA) के लिए ₹7,200 करोड़ की राशि स्वीकृत

  • भारतीय महिला पहलवान काजल धोचक (Kajal Dhochak) ने इतिहास रच दिया है। 

  • स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 

  • 76 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में काजल ने चीन की जिंगरू सन को 7-0 से शिकस्त दी। 

  • इससे पहले वर्ष 2025 में उन्होंने 72 किलोग्राम भार वर्ग में भी अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। 

  • 18 वर्षीय काजल, अंतिम पंघाल के बाद लगातार दो बार अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं। 

प्रिंसिपल एवं वाइस-प्रिंसिपल सामान्य हिन्दी
₹25.00
Buy Now


Aug 23, 2026

23 AUgust 2026

23 अगस्त 2026 के मुख्य करेंट अफेयर्स

BWF बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026

  • भारतीय महिला डबल्स जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने BWF बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। 

  • सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन की तन निंग और लियू शेंग शू की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

  • भारत ने महिला डबल्स में 15 साल बाद विश्व चैंपियनशिप पदक हासिल किया। 

  • इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) 

  • भारत आज अपना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। 

  • यह दिन चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की ऐतिहासिक और सफल सॉफ्ट-लैंडिंग की याद में मनाया जाता है। 

  • भारत चंद्रमा के दुर्गम दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) पर सफलतापूर्वक उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

  • इस कामयाबी के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश (अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बाद) बना।

  • चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर विक्रम लैंडर उतरा था, उस लैंडिंग साइट का नाम 'शिव शक्ति' (Shiv Shakti Point) रखा गया है।

प्रिंसिपल एवं वाइस-प्रिंसिपल सामान्य हिन्दी
₹25.00
Buy Now

सतकोशिया टाइगर रिजर्व (Satkosia Tiger Reserve) और  पुनर्वास विवाद 

  • यह रिजर्व अगस्त 2026 में तब अत्यधिक चर्चा में आया जब ओडिशा सरकार ने यहाँ से गाँवों के पुनर्वास (Relocation) की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। 

  • स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनकी पैतृक भूमि से जबरन विस्थापित किया जा रहा है और पुनर्वास के लिए उनकी झूठी सहमति (Consent) तैयार की गई थी।

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने रिजर्व में बाघों को फिर से बसाने (Tiger Reintroduction) के लिए 'इन्सान-मुक्त सुरक्षित क्षेत्र' (Inviolate Spaces) बनाने और गाँवों के स्वैच्छिक पुनर्वास की शर्त रखी है, जिसके तहत यह प्रशासनिक प्रक्रिया तेज की गई थी। 


भारत और जापान का समुद्री सुरक्षा सहयोग समझौता 

  • भारत ने हाल ही में जापान के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग समझौते (Memorandum of Arrangement - MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

  • यह समझौता 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुआ।

  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच व्यावहारिक व परिचालन सहयोग को मजबूत करना है।

  • इसके तहत समुद्री क्षेत्र की जानकारी साझा करने (Maritime Domain Awareness - MDA), खोज और बचाव (Search and Rescue), तथा मानवीय सहायता व आपदा राहत (HADR) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • दोनों देशों ने एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बलपूर्वक यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध किया। 


आशुतोष परिड़ा को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार 


  • ओड़िया कवि, निबंधकार और पूर्व वैज्ञानिक आशुतोष परिड़ा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

  • उनकी प्रसिद्ध पुस्तक है ।  2024 में प्रकाशित काव्य संग्रह पुस्तक 'विश्वास दे पृथिवी' (प्रभा पब्लिकेशन) है।

  • पुरस्कार समारोह  25 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ उन्हें प्रशस्ति पत्र, कांस्य/तांबे की पट्टिका और ₹7 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

Aug 22, 2026

22 AUgust 2026

22 अगस्त 2026 के मुख्य करेंट अफेयर्स


सोनिया गांधी की पुस्तक 'Belonging - A Journey Of Love' की घोषणा 


  • कांग्रेस की वरिष्ट नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' की घोषणा हाल ही में अगस्त 2026 में की गई है। 

  • यह पुस्तक 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। 

  • इसमें इटली के एक छोटे से गांव से लेकर भारत के राजनीतिक केंद्र तक के सफर को दर्शाया गया है। 


भारत और मॉरीशस के बीच तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए G2G समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर 


  • भारत और मॉरीशस ने 20 अगस्त 2026 को तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक सरकार-से-सरकार (G2G) समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. 

  • इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आगामी 5 वर्षों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की सुनिश्चित आपूर्ति का एक वाणिज्यिक समझौता भी हुआ है।  

  • इसमें भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (STC) के बीच एक विशेष खरीद-बिक्री समझौता हुआ है। 

  • इस डील के तहत भारत अगले 5 सालों तक मॉरीशस को पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल (समुद्री जहाजों का ईंधन) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (जेट ईंधन) की निर्बाध आपूर्ति करेगा। 

  • यह किसी भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी द्वारा दक्षिण एशिया के बाहर किसी देश के साथ किया गया यह इस तरह का पहला दीर्घकालिक समझौता है। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ज़िला कलेक्टर को नागरिकता प्रदान करने का दिया अधिकार


  • पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने में होने वाली देरी को कम करने के लिए 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के जिला कलेक्टरों (District Collectors) को धारा 6B के तहत आवेदन स्वीकार करने, जांच करने और नागरिकता देने का सीधा अधिकार दिया गया है। 

  • गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा (असम और त्रिपुरा के जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर) और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जिला ज़िला कलेक्टर को ये अधिकार दिए गए हैं। 

  • अब जिला कलेक्टर पूर्व की अधिकार प्राप्त समितियों (Empowered Committees) और जिला स्तरीय समितियों की जगह लेंगे। सभी लंबित आवेदन सीधे कलेक्टर को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। 


ताइवान की सरकार हर नागरिक को 10,000 न्यू ताइवान डॉलर देगी 


  • ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने घोषणा की है कि देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि और एआई (AI) व सेमीकंडक्टर बूम से होने वाली अतिरिक्त कमाई का फायदा आम जनता तक पहुँचाने के लिए सरकार हर नागरिक को 10,000 न्यू ताइवान डॉलर (लगभग 30,000 रुपये या 314 अमेरिकी डॉलर) नकद देगी।

  • इस भुगतान को "एआई लाभांश" नाम दिया गया है, क्योंकि यह रिकॉर्ड वृद्धि मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिप निर्माण क्षेत्रों की वजह से हुई है।

  • सरकार का दावा है कि इस लगभग 235.7 बिलियन एनटी डॉलर (करीब 7.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के पैकेज से देश के बजट संतुलन पर असर नहीं पड़ेगा और राष्ट्रीय कर्ज में कोई अतिरिक्त वृद्धि नहीं होगी।


लद्दाख हाई कोर्ट की बेंच (पीठ) की स्थापना को मंजूरी दी 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी। 

  • लद्दाख के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए न्याय पाना आसान होगा तथा कानूनी सेवाओं के लाभ में लगने वाला समय कम होगा। 

  • वर्तमान में इस उच्च न्यायालय की मुख्य पीठें श्रीनगर और जम्मू में स्थित हैं, और लद्दाख में इस नई बेंच के बनने से स्थानीय लोगों को लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा।

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति 

  • मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति हैं, वह लंबे समय तक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव रहे हैं। 

  • उन्होंने हाल ही में हुए ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को 255-88 के भारी अंतर से हराकर यह जीत हासिल की है।

  • बांग्लादेश में करीब 35 साल बाद (1991 के बाद) राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा सीधा और प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिला है। 

  • इससे पहले यह पद आमतौर पर निर्विरोध या आम सहमति से चुना जाता था।

  • पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव हुआ। 


LIC को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ने को मंजूरी 


  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की मंजूरी दे दी है। 

  • वर्तमान में LIC के पास बैंक की कुल शेयर पूंजी का 4.11 प्रतिशत हिस्सा है।

  • इसकी अधिकतम सीमा 9.99% (लगभग 10%) तक है।

  • यह अनुमति RBI, SEBI और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के नियमों के पालन के आधीन है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने "एक राष्ट्र, एक लाइसेंस" ढांचे का प्रस्ताव रखा 

  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 11 अगस्त, 2026 को मसौदा विनियमों के माध्यम से "एक राष्ट्र, एक लाइसेंस" ढांचे का प्रस्ताव रखा। 

  • डॉक्टरों को अब अलग-अलग राज्यों में अभ्यास करने के लिए बार-बार अलग राज्य परिषदों में पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। 

  • राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (NMR) के माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत डॉक्टर को एक स्थायी और अनूठी यूआईडी (UID) संख्या जारी की जाएगी। 

  • इस फ्रेमवर्क के तहत जारी किए गए अभ्यास लाइसेंस की वैधता पांच साल होगी, जिसके बाद इसका नवीनीकरण (Renewal) कराना अनिवार्य होगा।

Aug 20, 2026

20 AUgust 2026

20 अगस्त 2026 के मुख्य करेंट अफेयर्स


तामीराबरानी नदी को लीगल एंटिटी का दर्जा

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तमिलनाडु की तामीराबरानी (Thamirabarani) नदी को सीमित उद्देश्य के लिए ‘ज्यूरिस्टिक पर्सन’ या कानूनी व्यक्ति के रूप में मान्यता दी। यह निर्णय Sivanupandian v. District Collector मामले में दिया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस दर्जे का उद्देश्य नदी के प्रदूषण से संरक्षण और उसके स्वतंत्र अधिकार की रक्षा करना है।

अदालत ने यह भी कहा कि नदी को यह कानूनी व्यक्तित्व केवल इसलिए नहीं दिया गया है कि वह एक नदी है, बल्कि इसलिए कि उसे स्थानीय धार्मिक परंपरा में देवी के रूप में पूजा जाता है। इस अधिकार का अर्थ है कि कोई व्यक्ति धर्म या अन्य कारणों का हवाला देकर नदी को प्रदूषित नहीं कर सकता। अदालत ने नदी में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के विसर्जन और कचरा डालने पर रोक लगाई, हालांकि राख के विसर्जन की अनुमति दी गई।

भौगोलिक रूप से तामीराबरानी पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों, विशेष रूप से अगस्त्यकूडम क्षेत्र से निकलती है और लगभग 128 किलोमीटर बहने के बाद मन्नार की खाड़ी में गिरती है। यह तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है और तमिलनाडु की प्रमुख बारहमासी नदियों में शामिल है।

यह फैसला भारत में नदियों और प्राकृतिक संसाधनों को कानूनी अधिकार देने की उभरती अवधारणा तथा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


भारतीय शांतिदूतों को UN मेडल

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UNMISS) के तहत तैनात 210 भारतीय शांतिदूतों (Peacekeepers) को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक (UN Medal) से सम्मानित किया गया। सम्मानित दल में 6 महिला शांतिदूत और 7 स्टाफ ऑफिसर भी शामिल हैं।

भारतीय सैनिकों ने दक्षिण सूडान में नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं स्थिरता बनाए रखने, मानवीय सहायता पहुंचाने और स्थानीय समुदायों के साथ सहयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया है। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में प्रमुख योगदान देने वाले देशों में शामिल रहा है।

UNMISS (United Nations Mission in South Sudan) की स्थापना वर्ष 2011 में दक्षिण सूडान की स्वतंत्रता के बाद की गई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और शांति प्रक्रिया को समर्थन देना है।

भारतीय महिला शांतिदूतों की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र के Women, Peace and Security एजेंडे को मजबूत करती है। यह सम्मान भारत की वैश्विक शांति स्थापना में प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


SHANTI Rules, 2026

केंद्र सरकार ने SHANTI Rules, 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसका संबंध परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व (Civil Liability for Nuclear Damage) और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के नियमन से है। SHANTI का संबंध Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India से है। इन नियमों का उद्देश्य भारत में परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित, जिम्मेदार और नियंत्रित विस्तार के लिए एक स्पष्ट नियामकीय ढांचा तैयार करना है।

प्रस्तावित व्यवस्था में परमाणु दुर्घटना की स्थिति में परमाणु संयंत्र के ऑपरेटर की प्राथमिक जिम्मेदारी निर्धारित की जाती है, ताकि प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, नियमों में दायित्व की सीमा, बीमा/वित्तीय सुरक्षा और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया से जुड़े प्रावधान महत्वपूर्ण हैं।

यह कदम भारत के बढ़ते न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम और ऊर्जा सुरक्षा के लक्ष्यों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। साथ ही, इसका उद्देश्य परमाणु उद्योग में जवाबदेही और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना है।


एशियाई जूनियर ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2026

भारत के विग्नेश अद्वैत वेर्मुला और सारण्या देवी नरहरि ने एशियाई जूनियर ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2026 में क्रमशः ओपन और बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026 को मुंबई के आईटीसी मराठा शेरेटन होटल में महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन 7-राउंड के ब्लिट्ज़ प्रारूप में हुआ, जिसमें खिलाड़ियों को प्रत्येक बाजी के लिए 3 मिनट + 2 सेकंड प्रति चाल का समय दिया गया। तेज गति वाले इस प्रारूप में खिलाड़ियों से त्वरित निर्णय, रणनीतिक समझ और सटीक गणना की विशेष आवश्यकता होती है।

ओपन वर्ग में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे पोडियम पर कब्जा किया। विग्नेश अद्वैत वेर्मुला ने स्वर्ण, वीरेश शर्नार्थी ने रजत और नंदीश वी. एस. ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सारण्या देवी नरहरि ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की सफलता को और मजबूत किया।

यह प्रदर्शन भारत में युवा शतरंज प्रतिभाओं के तेजी से उभरने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जूनियर खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।


तीस्ता बैराज समीक्षा पैनल का गठन

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की तीस्ता बैराज परियोजना (Teesta Barrage Project—TBP) के जीर्णोद्धार और बेहतर प्रबंधन की समीक्षा के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष अनुपम प्रसाद कर रहे हैं। समिति का गठन 10 जुलाई 2026 को किया गया और उसे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है।

समिति का मुख्य उद्देश्य तीस्ता बैराज की वर्तमान स्थिति, जल उपयोग और भविष्य की जल आवश्यकताओं का व्यापक मूल्यांकन करना है। इसके तहत जलवायु परिवर्तन, नदी बेसिन प्रबंधन, गाद जमाव (siltation), बैराज की संरचनात्मक मजबूती और जल निकासी क्षमता जैसे पहलुओं का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। समिति ऊपरी तीस्ता बेसिन में मौजूद बांधों और जल परियोजनाओं के संभावित प्रभावों का भी आकलन करेगी।

तीस्ता नदी भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए रणनीतिक एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। इसलिए इस समीक्षा का भू-राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पक्ष भी महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश में तीस्ता नदी से जुड़ी परियोजनाओं में चीन की बढ़ती रुचि के बीच भारत के लिए तीस्ता बेसिन का प्रभावी प्रबंधन रणनीतिक महत्व रखता है। इसके अलावा, परियोजना सिलीगुड़ी कॉरिडोर (Chicken's Neck) के निकट स्थित होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।


महाराष्ट्र में सर्पदंश को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश (Snakebite) को राज्य में ‘अधिसूचित बीमारी’ (Notifiable Disease) घोषित किया है। इसके तहत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सर्पदंश के प्रत्येक संदिग्ध या पुष्ट मामले और उससे होने वाली मृत्यु की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सर्पदंश के मामलों की बेहतर निगरानी और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।

यह निर्णय गढ़चिरोली जिले के एक आवासीय विद्यालय में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत की घटना के बाद लिया गया। नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार सर्पदंश से संबंधित मामलों का व्यवस्थित डेटा संग्रह और रियल-टाइम ट्रैकिंग कर सकेगी।

इससे ग्रामीण और दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की उपलब्धता और स्टॉक की निगरानी बेहतर होने की उम्मीद है। आवश्यकता वाले क्षेत्रों में समय पर एंटी-वेनम पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

सर्पदंश भारत में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, विशेषकर ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में। महाराष्ट्र का यह कदम रोकथाम, निगरानी, त्वरित उपचार और मृत्यु दर कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


मेडक किला : तेलंगाना की ऐतिहासिक धरोहर

मेडक किला (Medak Fort) तेलंगाना की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और स्थापत्य धरोहरों में से एक है। यह किला एक ऊँची, पथरीली पहाड़ी पर स्थित है और आसपास के क्षेत्र का रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवलोकन प्रदान करता है। ऐतिहासिक रूप से इसका संबंध काकतीय शासन से माना जाता है और बाद के दौर में कुतुब शाही शासकों ने भी इसका सैन्य महत्व बनाए रखा।

किले का पुराना नाम ‘मेथुकु दुर्गम’ बताया जाता है। किले तक पहुँचने के लिए बने विशाल प्रवेश द्वार इसकी स्थापत्य विशेषताओं को दर्शाते हैं। इनमें प्रथम द्वारम, सिंह द्वारम और गज द्वारम प्रमुख हैं। किले की संरचना में विशाल प्राचीर, बुर्ज और प्राकृतिक चट्टानी भू-आकृति का उपयोग इसकी रक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाता था।

मेडक किला आज तेलंगाना की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका संरक्षण और प्रचार क्षेत्र में विरासत पर्यटन (Heritage Tourism) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


दो भारतीय पारसी डॉक्टरों को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पाकिस्तान सरकार ने मुंबई के दो दिवंगत पारसी डॉक्टरों—डॉ. जल रतनजी पटेल और डॉ. जल धायभो-कू को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से मरणोपरांत सम्मानित करने के लिए नामांकित किया है। यह सम्मान उनके चिकित्सा पेशे में योगदान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक भूमिका के लिए दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 1946 में इन दोनों डॉक्टरों ने मोहम्मद अली जिन्ना के फेफड़ों का एक्स-रे और चिकित्सकीय परीक्षण किया था। जांच में जिन्ना के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी सामने आई थी। डॉक्टरों ने मरीज की चिकित्सकीय गोपनीयता और पेशेवर नैतिकता का पालन करते हुए इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया।

इस घटना का ऐतिहासिक महत्व इसलिए माना जाता है क्योंकि जिन्ना की गंभीर बीमारी की जानकारी सार्वजनिक होने पर 1947 में भारत के विभाजन और पाकिस्तान के गठन की राजनीतिक परिस्थितियां प्रभावित हो सकती थीं।

पाकिस्तान के संघीय मंत्री अहसान इकबाल ने पुरस्कार समिति के निर्णय की घोषणा की है। रिपोर्टों के अनुसार, सम्मान प्रदान करने का समारोह मार्च 2027 में आयोजित किया जा सकता है।

bottom of page