14. ऊष्मा
• रेफ्रिजरेटर में शीतलन किस प्रकार होता है ?
- वाष्पशील द्रव के वाष्पण द्वारा
• गाइजर , एक जल - स्रोत होता है , जो नियमित अंतरालों पर क्या फेंकता है ?
- जल और वाष्प
• बहुत उच्च तापमान को मापने के लिए हम प्रयोग करते हैं
- ताप - वैद्युत अत्तापमापी
• रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर को शिखर के निकट लगाया जाता है :
- क्योंकि इससे संवहन धाराओं को सुविधा मिलती है
• ‘ थर्म ’ किसका यूनिट है ?
- ऊष्मा का
• शीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रख सकती है ?
- दो कमीजों के बीच वायु की परत ऊष्मा रोधी माध्यम के रूप में काम करती है
• शीतल देशों में सर्दी के मौसम में पानी की पाइप लाइनें प्रायः फट जाती हैं , क्योंकि :
- पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है
• धातु की प्लेट के बीच में काट कर एक छेद बनाया गया और फिर उसे गरम किया गया तो छेद के आकार पर क्या प्रभाव प्रड़ेगा ?
- घटेगा
• ताम्र की डिस्क में एक छेद है। यदि डिस्क को गर्म किया जाए , तो छेद के आकार पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
- घटेगा
• दो रेल पटरियों के बीच धातु के किस प्रयोजन के लिए गैप छोड़ा जाता है ?
- रेखीय प्रसार के लिए
• ऊनी कपड़े सर्दी से शरीर की रक्षा करते हैं , क्योंकि :
- वे ऊष्मा के कुचालक होते हैं
• ईंट के बने भवनों की तुलना में कच्ची मिट्टी के मकान ग्रीष्म में ठण्डे और शीतकाल में अधिक गरम होने का क्या कारण है ?
- जल - वाष्पन से गर्मियों में ठण्डक और छिद्रों में आने वाली धूप के कारण सर्दियों में गरमाई हो जाती है
• शरीर के साथ सम्पर्क में स्पिरिट ठंडी अनुभूति देती है , क्योंकि वह
- अत्यंत वाष्पशील है
• किसी विशाल झरने की तली में पानी का तापक्रम , उसके ऊपरी भाग की तुलना में अधिक क्यों होता है ?
- क्योंकि गिरते हुए पानी की गतिज ऊर्जा , ऊष्मा में परिवर्तित हो जाती है
• जब गरम पानी को अपेक्षतया अधिक तप्त गिलास के ऊपर छिड़का जाता है , तो वह टूट जाता है। इसका क्या कारण है ?
- अचानक ही गिलास संकुचित हो जाता है
• भूमि - तल के समीप वायु - राशि क्यों अत्यधिक गरम है ?
- वायु - राशि पार्थिव विकिरण से गरम होती है
• रेलवे मार्ग में , दो पटरियों के एक सिरे से दूसरे सिरे तक उनके बीच में अन्तराल छोड़ना क्यों आवश्यक होता है ?
-क्योंकि ग्रीष्म काल में विस्तारण से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके
• सूर्य की किरणें किस प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी पर पहुंचती हैं ?
- विकिरण
• कमरा गर्म करने वाले बिजली के हीटर का रेडिएटर सबसे अधिक प्रभावी तब होता है , जब वह :
- बहुत अधिक पॉलिश किया हुआ हो
• यदि धातु प्लेट में वर्तुल विवर है , तो जब प्लेट को तापित किया जाता है , तो विवर की त्रिज्या पर क्या प्रभाव होता है ?
- घटती है
• वायुमंडल में प्रायः गर्मी कहां से आती है ?
- विकिरण से
• सूर्य का ताप हम तक किस विधि द्वारा पहुंचता है ?
- विकिरण
• किसी प्रशीतित्र ( रेफ्रीजरेटर ) में ‘ शीतल प्रणाली ’ सदैव :
- शीर्ष ( टॉप ) पर होनी चाहिए
• 100 0 C पर पानी की अपेक्षा 100 0 C पर भाप अधिक गम्भीर दाह क्यों करती है ?
- क्योंकि वाष्पन की गुप्त ऊष्मा होती है
• जलवाष्प में भण्डारित ऊष्मा है
- गुप्त ऊष्मा
• कोई पिण्ड ऊष्मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है , जब वह हो :
- काला और खुरदरा
• शीत ऋतु के दिनों में हम , मौसम किस प्रकार का होने पर , ज्यादा ठंडा महसूस रकते हैं ?
- साफ मौसम
• सूर्य का प्रकाश , तापमान , वर्षा , दाब तथा वायु वेग एक साथ क्या बनाते हैं ?
- जलवायवी कारक
• जब एक धातु की अंगूठी या छल्ले को गर्म किया जाता है , तब उसके छिद्र का क्या होता है ?
- वह फैलता है
• एक गोलाकार , एक घन और एक गोला सभी एक ही पदार्थ के बने हुए हैं और इनका द्रव्यमान भी ए कसमान है। उन्हें 300 0 C तक गर्म करके एक कमरे में छोड़ दिया गया। इसमें से सबसे धीमी गति से कौन - सा ठण्डा होगा ?
- गोला
• पर्वतों पर आच्छदित हिम , सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का कारण है
- इसमें संगलन की गुप्त ऊष्मा उच्च होती है
• निर्वात् में ऊष्मा विकिरण का वेग होता है
- प्रकाश के बराबर
• भिन्न - भिन्न तारों के भिन्न रंग किसकी विविधता के कारण होते हैं ?
- तापमान
• कौन - सा रंग का सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक होता है ?
-लाल और हरा
• सूर्य के प्रकाश का कौन - सा भाग सौर कुकर को गर्म करता है ?
- अवरक्त
• शीतकाल में कपड़े हमें गरम रखते हैं , क्योंकि वे :
- शरीर की ऊष्मा को बाहर जाने से रोकते हैं
• क्या कारण है कि मेघाछन्न रात की अपेक्षा निर्मल रात अधिक ठण्डी होती है ?
- विकिरण के कारण
• द्रव तापमापी की अपेक्षा गैस तापमापी अधिक संवेदी होता है , क्योंकि गैस
- द्रव की अपेक्षा अधिक प्रसार करती है
• ऐसा क्यों लगता है कि खुले में लगी आग को तेज पवन भड़का रही है ?
- क्योंकि आसपास की गर्म वायु ऊपर उठती है और ठंडी वायु प्रवेश करके आग को भड़काने जैसा प्रभाव डालती है
• भीषण सर्दी में ठण्डे देशों में पानी की पाइपें फट जाती हैं , क्योंकि
- जमने पर पानी फैलता है
• संवातक कमरे की छत के निकट लगाए जाते हैं , क्योंकि :
- साँस से छोड़ी गई गरम हवा ऊपर उठती है और बाहर चली जाती है
• वातावरण के अन्दर क्षैतिज ऊष्मा अन्तरण को क्या कहा जाता है ?
- अभिवहन ( एडवेक्शन )
• रूद्धोष्म विचुम्बकन (Adiabatic demagenetisation ) सिद्धान्त का प्रयोग प्रायः किस लिए किया जाता है
- न्यूनतम तापमान पैदा करने के लिए
• जब कि सी मोटे कॉंच के गिलास में गरम द्रव डाला जाए तो वह कड़क जाता है क्योंकि कांच :
- ऊष्मा का कुचालक है अतः केवल भीतरी पृष्ठ प्रसार करता है।
• 100 0 से . की वाष्प द्वारा उत्पन्न जलन उसी ताप के पानी द्वारा उत्पन्न जलन से अधिक गंभीर होती है क्योंकि
- वाष्प द्वारा अधिक ऊष्मा दी जाती है
• एक ग्राम बर्फ को 0 0 C तापक्रम से वाष्प में 100 0 C तापक्रम तक ले जाने के लिए कितने कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता होग
-720
• कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फॉरेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे
-40
• एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है
-37 डिग्री सेल्सियस
• ठंडे देशों में पारा के स्थान पर अल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है क्याकि
