18. सामान्य अशुद्ध
18. सामान्य अशुद्ध
हिन्दी एक सरल भाषा है। लेकिन उसे सीखने के लिए सतत् अभ्यास की जरूरत है। शब्दों और वाक्यों का शुद्ध प्रयोग सीखने से ही हम हिन्दी बोल अथवा लिख सकते हैं। भ्रमवश हमारी भाषा में सामान्य अशुद्धियां पायी जाती है। लिंग, वचन, ”स्व एवं दीर्घ मात्रओं, बिन्दु आदि का सही प्रयोग न जानने के कारण हम सा मान्य गलतियां कर बैठते हैं। नीचे वाक्यों के प्रयोग में होने वाली गलतियों की ओर संकेत किया गया है।
अशुद्ध वाक्य
1. अशुद्ध: छात्रें ने पंडित नेहरू को अभिनन्दन-पत्र प्रदान किया।
शुद्ध : छात्रें ने पंडित नेहरू को अभिनन्दन पत्र अर्पित किया।
नोट: जब बड़ों की ओर से छोटों को कुछ दिया जाता है वहां ‘प्रदान’ का प्रयोग होता है। जब छोटों की ओर से कुछ दिया जाता है तो वहां ‘अर्पण’ का प्रयोग होता है।
2. अशुद्ध: भारत सरकार ने डा- श्रीमाली को ‘पद्मविभूषण’ की पदवी अर्पित की।
शुद्ध : भारत सरकार ने डा- श्रीमाली को ‘पद्मविभूषण’ की पदवी प्रदान की।
3. अशुद्ध: उनकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कल होगा।
शुद्ध : उनकी आयुष्मती अथवा सौभाग्यकांक्षिणी कन्या का विवाह कल होगा।
4. अशुद्ध: शोक है कि आपने मेरे पत्रें का कोई उत्तर नहीं दिया।
शुद्ध : खेद है कि आपने मेरे पत्रें का कोई उत्तर नहीं दिया।
नोटः सामान्य कष्ट के लिए शोक का प्रयोग नहीं होता।
5. अशुद्ध: जीवन और साहित्य का घोर सम्बन्ध है।
शुद्ध : जीवन और साहित्य का अभिन्न सम्बन्ध है।
7. अशुद्ध: मैदान में भारी-भरकम भीड़ जमा थी।
शुद्ध : मैदान में भारी भीड़ जमा थी।
8. अशुद्ध: मैं इसका वह अर्थ नहीं लगाता जो कि आप लगाते है।
शुद्ध : मै इसका वह अर्थ नहीं लगाता जो आप लगाते हैं।
9. अशुद्ध: उनका बहुत भारी सम्मान हुआ।
शुद्ध : उनका बहुत सम्मान हुआ।
10. अशुद्ध: दो दिन की बदली के पीछे आज सूरज निकला है।
शुद्ध : दो दिन की बदली के बाद या उपरान्त आज सूरज निकला है।
11. अशुद्ध: शत्रु मैदान से दौड़ खड़ा हुआ है।
शुद्ध : शत्रु मैदान से भाग खड़ा हुआ।
12. अशुद्ध: लड़का मिठाई लेकर भागता हुआ घर आया।
शुद्ध : लड़का मिठाई लेकर दौड़ता हुआ घर आया।
13. अशुद्ध: इस समय आपकी आयु चालीस वर्ष की है।
शुद्ध : इस सम य आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है।
14. अशुद्ध: राम ने मोहन पर कठोर कुठाराघात किया।
शुद्ध : राम ने मोहन पर कुठाराघात किया।
15. अशुद्ध: मेरा नाम श्री रामचन्द्र जी है।
शुद्ध : मेरा नाम रामचन्द्र है।
16. अशुद्ध: मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी बात बताऊंगा।
शुद्ध : मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी बात ें बताऊंगा।
17. अशुद्ध: इस दूकान पर अनार, संतरे और अंगूर का शरबत मिलता है।
शुद्ध : इस दूकान में अनार, संतरे और अंगूर के शरबत मिलते हैं।
18. अशुद्ध: वह दंड देने के योग्य है।
शुद्ध : वह दंडनीय है अथवा वह दंड पाने के योग्य है।
19. अशुद्ध: कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्रतारी हुई।
श ुद्ध : रेलवे के कई कर्मचारी गिरफ्रतार हुए।
20. अशुद्ध: एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रहे हैं।
शुद्ध : एक गाय, दो घोडे़ और एक बकरी मैदान में चर रही है।
21. अशुद्ध: उन्होंने इस बात पर आपत्ति प्रकट की ।
शुद्ध : उन्होंने इस बात पर आपत्ति की।
22. अशुद्ध: पाकिस्तान की वर्तमान मौजूदा अवस्था अच्छी नहीं है।
शुद्ध : पाकिसतान की वर्तमान (या मौजूदा) अवस्था ठीक नहीं है।
23. अशुद्ध: तमाम देशभर में यह बात फैल गयी।
शुद्ध : देशभर में यह बात फैल गयी।
24. अशुद्ध: भाषण सुनने के बाद राम वापस लौट आया।
शुद्ध : भाषण सुनने के बाद राम लौट आया।
25. अशुद्ध: वे लोग परस्पर एक दूसरे को सन्देह की दृष्टि से देखते हैं।
शुद्ध : वे एक दूसरे को सन्देह की दृष्टि से देखते है।
26. अशुद्ध: इस कार्य को करते हुए मुझे कई महीने हो गये।
शुद्ध : यह कार्य करते मुझे कई महीने हो गये।
27. अशुद्ध: उन्होंने हाथ जोड़ा।
शुद्ध : उन्होंने हाथ जोड़े।
28. अशुद्ध: उसे सौ रुपये जुर्माने हुए।
शुद्ध : उसे सौ रुपया जुर्माना हुआ।
29. अशुद्ध: शेर को देखकर उसका प्राण सूख गया।
शुद्ध : शेर को देखकर उसके प्राण सूख गये।
30. अशुद्ध: वह आपका दर्शन करने आया है।
शुद्ध : वह आपके दर्शन करने आया है।
31. अशुद्ध: कुछ प्रकाशक लेखकों को निराशा देते हैं।
शुद्ध : कुछ प्रकाशक लेखको ं को निराश करते हैं।
32. अशुद्ध: बेफजूल बात मत करो।
शुद्ध : फजूल बात मत करो।
33. अशुद्ध: यह काम आप पर निर्भर करता है।
शुद्ध : यह काम आप पर निर्भर है।
34. अशुद्ध: वकीलों ने कागजात का निरीक्षण किया।
शुद्ध : वकीलों ने कागजात की जांच की।
35. अशुद्ध: पुस्तक को जहां से ली थी, वहीं रख दी।
शुद्ध : पुस्तक जहां से ली थी, वहीं रख दी।
36. अशुद्ध: विद्यार्थियों को इस रचना का अध्ययन उपयोगी होगा।
शुद्ध : विद्यार्थियों के लिए इस रचना का अध्ययन उपयोगी है।
37. अशुद्ध: इन दोनों में केवल यही अन्तर है।,
शुद्ध : इन दोनों में यही अन्तर है।
38. अशुद्ध: यह सबसे सुंदरतम स्त्री है।
शुद्ध : यह सबसे सुन्दर स्त्री है।
39. अशुद्ध: किसी भी आदमी को भेज दो।
शुद्ध : किसी आदमी को भेज दो।
40. अशुद्ध: मैं अपने गुरु के ऊपर श्रद्धा रखता हूं।
शुद्ध : मैं अपने गुरु पर श्रद्धा रखता हूं।
41. अशुद्ध: तुम्हारा सब काम गलत होता है।
शुद्ध : तुम्हारे सब काम गलत हैं।
42. अशुद्ध: वह बिलकुल भी बात करना नहीं चाहती थी।
शुद्ध : वह बिलकुल बात करना नहीं चाहती थी।
43. अशुद्ध: सड़क में भारी भीड़ लगी है।
शुद्ध : सड़क पर भारी भीड़ लगी है।
44. अशुद्ध: उन्हें मृत्युदंड की सजा मिली है।
शुद्ध : उन्हें मृत्युदंड मिला है।
45. अशुद्ध: मुझसे यह काम संभव नहीं हो सकता।
शुद्ध : मुझसे यह काम संभव नहीं।
46. अशुद्ध: हम लोग कुशलपूर्वक से हैं।
शुद्ध : हम लोग सकुशल या कुशलपूर्वक हैं।
47. अशुद्ध: मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
शुद्ध : मैं आपका धन्यवाद करता हूं।
48. अशुद्ध: हिमालय में ठंडी बर्फ जमी रहती है।
शुद्ध : हिमालय पर बर्फ जमी रहती है।
49. अशुद्ध: वहां अभी भी गर्म आग है।
शुद्ध : वहां अभी भी आग है।
50. अशुद्ध: चरखा कातना चाहिए।
शुद्ध : चरखा चलाना चाहिए।
51. अशुद्ध: उसने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
शुद्ध : उसने मुक्तकंठ प्रशंसा की।
52. अशुद्ध: निम्न शब्दों पर ध्यान दें।
शुद्ध : निम्नांकित शब्दों पर ध्यान दें।
53. अशुद्ध: सारे विश्व-भर में उसका नाम प्रसिद्ध है।
शुद्ध : विश्वभर में उसका नाम प्रसिद्ध है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पूछे गये शुद्ध/अशुद्ध वाक्य
UP Lower sub, 2002 (मुख्य परीक्षा)
• अशुद्ध वाक्य: वे इन्दौर के वजनदार विद्वान हैं।
शुद्ध वाक्य: वे इन्दौर के प्रतिष्ठित विद्वान है।
• अशुद्ध वाक्य: उसका गुस्सा उबल रहा था।
शुद्ध वाक्य: उसका गुस्सा उफान पर है।
• अशुद्ध वाक्य: आम और कलम शब्द संज्ञा है।
शुद्ध वाक्य: आम और कलम संज्ञा हैं।
• अशुद्ध वाक्य: मुझे आज मेरी बहन को इन्दौर भेजना है।
शुद्ध वाक्य: मुझे आज अपनी बहन को इन्दौर भेजना है।
• अशुद्ध वाक्य: हम एक शपथ के नीचे इकट्ठा हुए हैं।
शुद्ध वाक्य: हम एक ध्वज के नीचे इकटठे हुए हैं।
UP Lower sub, 2003 (मुख्य परीक्षा)
• अशुद्ध वाक्य: यहां प्रातः काल के समय का दृश्य बड़ा ही सुहावना होता है।
शुद्ध वाक्य: यहां प्रातः काल का दृश्य बड़ा ही सुहावना होता है।
• अशुद्ध वाक्य: यह कविता अनेकों भावों को प्रकट करती है।
शुद्ध वाक्य: यह कविता अनेक भावों को प्रकट करती है।
• अशुद्ध वाक्य: आप अपने कथन का स्पष्टीकरण करने के लिए बाध्य हैं।
शुद्ध वाक्य: आप अपने कथन का स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य हैं।
• अशुद्ध वाक्य: इस कविता में प्रयुक्त शब्द केवल संकेत मात्र है।
शुद्ध वाक्य: इस कविता में प्रयुक्त शब्द केवल संकेत हैं।
• अशुद्ध वाक्य: मैने बाजार से धागा, कंघी दर्पण और पुस्तकें खरीदे।
शुद्ध वाक्य: मैन े बजार से धागा, कंघी, दर्पण और पुस्तकें खरीदा।
UP Lower sub, 2004 (मुख्य परीक्षा)
• अशुद्ध वाक्य: एक लड़का, दो जवान और कई महिलाएं आते हैं।
शुद्ध वाक्य: एक लड़का, दो जवान और कई महिलाएं आती हैं।
• अशुद्ध वाक्य: ऐसी एकाधा बातें और देखने में आती है।
शुद्ध वाक्य: ऐसी कई अन्य बातें और देखने में आती हैं।
• अशुद्ध वाक्य: प्रत्येक आदमियों को वहां जाना चाहिए।
शुद्ध वाक्य: प्रत्येक आदमी को वहां जाना चाहिए।
• अशुद्ध वाक्य: अगले वर्ष हमने नौकरी शुरू की थी।
शुद्ध वाक्य: विगत वर् ष हमने नौकरी शुरू की थी
U.P.P.CS 2006 (मुख्य परीक्षा)
• अशुद्ध वाक्य: आपका पत्र सधन्यवाद सहित मिला।
शुद्ध वाक्य: आपका पत्र सधन्यवाद मिला।
• अशुद्ध वाक्य: इस समय आपकी आयु चालीस वषर् है।
शुद्ध वाक्य: इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष है।
• अशुद्ध वाक्य: एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में हरी घास चर रहे हैं।
शुद्ध वाक्य: एक गाय, दो घोेडे़ और एक बकरी मैदान में घास चर रही हैं।
• अशुद्ध वाक्य: श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
शुद्ध वाक्य: श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
• अशुद्ध वाक्य: आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
शुद्ध वाक्य: आपकी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
U.P.P.CS 2007 (मुख्य परीक्षा)
• अशुद्ध वाक्य: मैने तुमको अनेकों बार कहा है।
शुद्ध वाक्य: म ैने तुमसे अनेक बार कहा है।
• अशुद्ध वाक्य: तुम मोहन को देखे हो।
शुद्ध वाक्य: तुमने मोहन को देखा है।
• अशुद्ध वाक्य: बच्चों से गुस्सा न करो।
शुद्ध वाक्य: बच्चों पर क्रोध न करो।
•
