15. प्रकाश
• लैम्बर्ट नियम किससे सम्बन्धित है ?
- प्रदीप्ति
• प्रकाश का वेग सबसे पहले किसने मापा था ?
- रोमर
• सिनेमा का अविष्कार किसने किया था
- निकोलस और जीन लूमिए
• आकाश में तारे क्यों टिमटिमाते हैं ?
- वायुमंडल की विभिन्न परतों द्वारा अपवर्तन के कारण
• जल से भरे तालाब के कम गहरा दिखाई देने का क्या कारण है ?
- अपवर्तन
• माध्यम में तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति
- बढ़ती है
• किस कोटि के फोटोप्रिन्ट की जीवन अवधि सबसे लम्बी होती है ?
- श्वेत - श्याम प्रिन्ट
• प्रतिदीप्ति नलिका ( ट्यूब ) में प्रारम्भ में उत्पन्न विकिरण होता है
- पराबैंगनी
• 3 D फिल्में देखने के लिए प्रयुक्त चश्मों में होते हैं
- द्विफोकसी लेन्स
• रात में , कुहासे और कुहरे में फोटोग्राफी करना किसका प्रयोग करके सम्भव हो पाता है ?
- अवरक्त विकिरण
• एक मोटर वाहन का पीछे की चीजें दिखलाने वाला दर्पण ( आईना ) कैसा होता है ?
- उत्तल
• प्राथमिक या बुनियादी रंग कौन - कौन है ?
- लाल , नीला और हरा
• टेलीविजन पर बिम्ब आकृति की तीक्ष्णता को क्या कहा जाता है ?
- वियोजन ( रिजोल्यूशन )
• मरीचिका बनने का कारण है
- वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन
विभिन्न माध्यमों में प्रकाश की चाल
माध्यम | प्रकाश की चाल ( मी 0/ से 0) |
निर्वात | 3×10 8 |
पानी | 2 . 25 ×10 8 |
तारपीन तेल | 2 . 04 × 10 8 |
कांच | 2 . 00 ×10 8 |
नाइलोन | 1 . 96 × 10 8 |
• प्रकाश तंतु की कार्य - विधि किस पर निर्भर करती है ?
- प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर
• अंशतः पानी में डूबी हुई छड़ी टूटी हुई प्रतीत क्यों होती है
- अपवर्तन के कारण
• एक साधारण सूक्ष्मदर्शी मे ं अंतिम प्रतिबिंब कैसा बनता है ?
- वास्तविक , ह्रा सिल ( छोटा ) तथा प्रतिलोम
• शेविंग दर्पण में किसका प्रयोग किया जाता है ?
- परवलयिक दर्पण का
• रात में तारे किस कारण चमकते हैं ?
- अनेक अपवर्तनों के कारण
• लाल रंग को आपात या खतरा सिग्नल के रूप में क्यों प्रयोग किया जाता है ?
- क्योंकि इसका तरंगदैर्ध्य सबसे लम्बा होता है
• किसी खगोलीय दूरबीन की आवर्धन क्षमता कैसे कम की जा सकती है
- नेत्रिका की फोकस दूरी बढ़ाकर
• आवर्धक लेन्स क्या होता है ?
- अल्प फोकस दूरी वाला उत्तल लेंस
• निलम्बी जल अणुओं के कारण , वर्षा के बाद ‘ इन्द्रधनुष ’ दिखाई देता है , क्योंकि वे :
- प्रिज्मों का काम करते हैं
• सिग्नल के लिए लाल बत्ती का प्रयोग क्यों किया जाता है ?
- क्योंकि माध्यम में निम्न प्रकीर्णन होता है
• परिदर्शी ( पेरिस्कोप ) किस सिद ्धान्त पर काम करता है ?
- पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
• वाहन - चालन हेतु पश्च - दृश्य दर्पण होता है :
- उत्तल दर्पण
• आकाश में नीला रंग प्रकट होने के साथ संबंधित प्रकाश की परिघटना है
- प्रकीर्णन
• लेन्स किससे बनता है ?
- फ्रिलन्ट काँच से
• आकाश नीला दिखाई देता है , क्योंकि :
- वायुमंडल अन्य रंगों की अपेक्षा नीले रंग का अधिक प्रकीर्णन करता है
• प्रकाशीय तन्तु ( Optical Fibres ) किस परिघटना पर आधारित है ?
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन
• मरीचिका ( Mirage ) का बनना एक उदाहरण है :
- प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
• जाली दस्तावेजों का पता मुख्यतः किन किरणों द्वारा लगाया जाता है ?
- पराबैंगनी किरणों द्वारा
• कृत्रिम उपग्रह में विद्युत् - ऊर्जा का स्रोत क्या होता है ?
- सौर सेल
• अवतल लेन्स से हमेशा कैसा प्रतिबिम्ब निकलता है ?
- आभासी और सीधा
• पृथ्वी पर दूरस्थ वस्तुओं को देखने के लिए प्रयुक्त उपकरण है
- पार्थिव दूरदर्शक
• आपेक्षिकता सिद्धांत के अनुसार कौन सदा एकसमान रहता है
- प्रकाश का वेग
• जूम लेन्स क्या होता है ?
- यह एक परिवर्ती फोकस दूरी वाला लेन्स होता है
• ऑप्टीकल फाइबर का आविष्कार किसने किया था ?
- नरिन्दर कपानी
• किस प्रकाश घटना के कारण हीरे जगमगाते हैं और आकर्षक होते हैं ?
- बहुलित आंतरिक परावर्तन
• श्वेत प्रकाश को भिन्न - भिन्न रंगों में विभक्त करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
- प्रिज्म
• पानी में हवा का बुलबुला कैसा व्यवहार करता है ?
- अवतल लेंस की भाँति
• बस में ड्राइवर के पास लगा दर्पण होता है :
- उत्तल दर्पण
• सिनेमा किस सिद्धांत पर निर्मित होता है ?
- दृष्टि के पश्चदीप्ति सिद्धांत के आधार पर
• एक समतल दर्पण से परावर्तन के बाद शब्द कैसा दिखेगा ?
- AMBULANCE
• एक व्यक्ति अवतल लेन्स वाला चश्मा पहनता है , इस कारण सामान्यतः ( बिना चश्मे के ) दूर स्थित वस्तुओं का प्रतिबिम्ब उसकी आंखों में कहां पर फोकस होगा ?
- दृष्टिपटल के सामने
• विकृति विज्ञानी प्रयोगशाला में प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी कैसा प्रतिबिम्ब बनाता है ?
- आवर्धित , आभासी , सीधा ( ऊर्ध्वशीर्ष ) प्रतिबिम्ब
• सुदूर फोटो चित्रण मे ं प्रकाश की कौन - सी किरणें प्रयोग मे आती है ?
- इन्फ्रा - रेड - किरणें
• मरीचिका को क्या कहा जा सकता है ?
- दृष्टि भ्रम
• सूर्य के प्रकाश में गुलाब लाल दिखाई देता है। हरे प्रकाश में वही गुलाब कैसा दिखाई देगा ?
- काला
• संजीवन ( एनीमेशन ) उत्पन्न करने वाली वह कौन - सी तकनीक है जिसमें एक प्रतिबिम्ब दूसरे में बदल जाता है ?
- आकृतिक विरूपण ( मार्फिंग )
• हीरे की चमक का क्या कारण है ?
- प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन
• तार केबिलों के स्थान पर प्रकाशित तन्तुओं ( ऑप्टिकल फाइबर ) का प्रयोग क्यों किया जाता है ?
- क्योंकि वे अधिक तीव्र गति से संचार करते हैं।
• नीले काँच की प्लेट धूप में नीली दिखाई देती है , क्यों
- क्योंकि यह नीला रंग संक्रमित करती है
• निकट दृष्टि - दोष या मायोपिया को ठीक करने के लिए किस लेन्स का प्रयोग किया जाना चाहिए ?
- अवतल लेन्स
• वह प्रकाशीय उपकरण कौन - सा है जिसकी सहायता से दोनों आँखों से एक साथ दूरवर्ती वस्तुओं का आवर्धित रूप दिखाई देता है ?
- द्विनेत्री ( बाइनोक्यूलर )
• एक त्रिविमीय छवि के पुनरुत्पादन के लिए फोटोग्राफिक रिकार्ड को क्या कहते हैं ?
- होलोग्राम
• दृश्य छाप किसमें बनती है ?
- फोटोग्राफिक कैमरा में
• प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचाने में कितना समय लगता है ?
-8.3 मिनट
• प्रकाशिक तंतु का प्रयोग किसके लिए किया जाता है ?
- संचार सेवा
• प्रकाश - तरंग कैसा तरंग है ?
- विद्युत् - चुंबकीय तरंग
• प्रकाश तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें हैं , क्योंकि उन्हें :
- ध्रुवित किया जा सकता है
• परावर्तित प्रकाश में ऊर्जा
- आपतन कोण पर निर्भर नहीं करती
• प्रिज्म से गुजारने पर प्रकाश का कौन - सा रंग सबसे अधिक विचलन दर् शाता है ?
- बैंगनी
• जब किसी दर्पण से कोई प्रकाश तरंग परावर्तित होती है , तब परिवर्तन होता है :
- उसके आयाम में
• वाहनों के अग्र दीपों ( हेड लाइटों ) में किस प्रकार के दपर्ण का इस्तेमाल होता है ?
- अवतल दर्पण
• निर्वात् में प्रकाश का वेग कितना है ?
-3 x 10 10 सेमी / सेकण्ड
• पारदर्शी जल के भीतर पड़ी हुई किसी मछली को दूर से शूट करना कठिन है , इसका कारण है :
- अपवर्तन
• हजामत बनाने का शीशा होता है :
-कॉन्केव ( अवतल )
• क्या होता है जब एक प्रकाश की किरण एक काँच की सिल्ली ( ैसंइ ) में हवा से प्रवेश करती है ?
- उसका तरंगदैर्घ्य घट जाता है।
• निर्धारित एक रंग या बहुरंगों का एक स्थायी त्रिविम फोटोग्राफ रिकार्ड करना क्या कहलाता है ?
- होलोग्राफी
• जीवाणुओं तथा विषाणुओं ( वाइरस ) की संरचना किसके माध्यम से देखा जा सकता है ?
- इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
• कारों के हेडलैंप में प्रयुक्त दर्पण किस प्रकार के होते हैं ?
- परवलयिक अवतल
• तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है , इसका कारण है
- अपवर्तन
• पीले रं ग का पूरक रंग ( Complementary Colour ) कौन - सा है ?
- नीला
• कपड़ों को धोते समय हम नील का प्रयोग क्यों करते हैं ?
- सही वर्ण ( Pigment ) संयोजन के लिए
• साबुन के बुलबुले पर श्वेत प्रकाश डालने से रंग दिखाई देते हैं। इसका कारण है :
- व्यतिकरण
• एक्स - रे क्षेत्र स्थित है
- गामा - रे और पराबैंगनी क्षेत्र के बीच
• आकाश में तारा टिमटिमाता हुआ दिखाई देने का कारण है।
- वायुमंडल द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
• यातायात को रोकने के लिए यातायात - संकेत के रूप में लाल रोशनी का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?
- यह सबसे कम बिखरती है , इसलिए लंबी दूरी से भी पहचानी जाती है।
• वह गुण कौन - सा है , जो प्रकाश - तरंग में दिखता है , पर ध्वनि तरंग में नहीं दिखता ?
- ध्रुवण
• प्रकाश - वैद्युत प्रभाव क्या है ?
- तात्कालिक प्रक्रिया
• प्रकाश बिखराव किसमें होता है ?
- कोलायडीय घोल
• प्रतिरोध रंग कोड में चौथा बैंड किसका द्योतक है ?
- सह्मता स्तर
• फोटॉन किसकी मूलभूत यूनिट / मात्र है ?
- प्रकाश
• सौर विकिरण निम्न में से किस परास में दिखता है
-400-700 nm
• प्रकाश विकिरणों की प्रकृति होती है
- तरंग एवं कण दोनों के समान
• प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होगी
- कांच
• प्रकाश तरंगों के वायु से कांच में जाने पर जो चर ( Variables ) प्रभावित होते हैं , वे हैं
- तरंग दैर्ध्य और वेग
• जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो निम्न में से कौन - सा एक अपरिवर्तित रहता है
- आवृत्ति
• ऊर्जा रूपान्तरणों में से किस के द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया सम्पादित होती है
- प्रकाश से रासायनिक ऊर्जा
• प्रकाश सजावट तथा विज्ञापन के लिए विसर्जन नलिकाओं में प्रयुक्त होने वाली गैस है
- निऑन
• साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है
- बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
• पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है जब प्रकाश जाता है
- हीरे से कांच में
• तंतु प्रकाशिकी संचार में संकेत किस रूप में प्रवाहित होता है
- प्रकाश तरंग
• मरीजों के पेट के अन्दर का परीक्षण करने हेतु डॉक्टरों द्वारा प्रयुक्त फ्एण्डोस्कोपय् किस सिद्धांत पर कार्य करता है
- प्रकाश का सकल आंतरिक परावर्तन
• एक काटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
• उचित रीति से कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण यह है कि
- उसका अति उच्च अपवर्तन सूचकांक होता है
• किसी वस्तु के त्रिविमीय ( Three-Dimensional ) प्रतिरूप को अंकित तथा पुनरावृत्ति करने की तकनीक का नाम है
- होलोग्राफी
• एक इलेक्ट्रॉनिक पुंज को फास्फोरस कोटेड पर्दे पर फोकस कर प्रतिबिम्बों को पर्दे पर जनित करना कहलाता है
- रोस्टर स्कैन
• ‘ रमन प्रभाव ’ का प्रकाश की उन किरणों से सम्बन्ध है जो आर - पार जाती हैं
- सभी पारदर्शी माध्यम के
