UP POLICE CONSTABLE
27 Jan 2019 (Evening Shift)
114. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में स े, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद्य के उचित अलंकार रूप का सबसे अच्छा विकल्प है –
तरनि तनुजा तट – तमाल तरुवर बहु छाये
(a) अनुप्रास अलंकार
(b) यमक अलंकार
(c) श्लेष अलंकार
(d) उपमा अलंकार
उत्तर : (a)
115. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों का सही अव्यय का भेद होः
आज दिनभर वर्षा होती रही।
(a) क्रिया विशेषण अव्यय
(b) सम्बन्ध बोधक अव्यय
(c) समुच्चय बोधक अव्यय
(d) विस्मयादिबोधक अव्यय
उत्तर : (a)
116. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप का सबसे अच्छा विकल्प है।
आप नानी के घर जाओ।
(a) आप नानी के घर जाइये
(b) आप नानी घर जाओ
(c) आप ने नानी के घर जाना है
(d) आप नानी के घर जावो
उत्तर : (a)
117. एक छंद में कितने चरण होते हैं?
(a) चार
(b) छह
(c) आठ
(d) दस
उत्तर : (a)
118. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के सही अर्थ वाला विकल्प है।
