BPSC (Pre) 2005
41. भारत में कतिपय लौह.इस्पात संयन्त्र पश्चिमी तट में से होकर आयोजित किए गए है। उस उद्योग के ऐसे अवस्थिति स्थित्यान्तरण का प्रमुख कारण क्या है?
(a) पश्चिमी तटीय क्षेत्र में अधिकाधिक नाभिकीय ऊर्जा जनन
(b) गोवा एवं मध्य प्रदेश के कुछ भागों में उत्तम श्रेणी के लौह अयस्क निक्षेपों का मिलना तथा इस क्षेत्र से इस्ताप निर्यात की तुलनात्मक सुविधा
(c) पश्चिमी तटीय क्षेत्र से भारतीय लौह-अयस्क की अन्तर्राष्ट्रीय मांग में कमी
(d) स्पंज लौह तकनीक का अपनाया जाना
उत्तर (b)
42. भारत में द्वितीय हरित क्रान्ति के सम्बन्ध में क्या सही है?
1. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति से पूर्व में ही लाभान्वित हो चुके क्षेत्रों में गेहूं एवं चावल के उत्पादन में और वृद्धि करना है।
2. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति से अब तक लाभान्वित न हो सकने वाले क्षेत्रों में बीज-पानी.उर्वरक तकनीक का विस्तार करना है।
3. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति के प्रारम्भ में प्रयुक्त हो चुकी फसलों को छोड़कर अन्य फसलों के उत्पादन में वृद्धि करना है।
4. इसका लक्ष्य पशुपालन, सामाजिक वानिकी तथा मत्स्यपालन के साथ शस्योत्पादन का समाकलन करना है।
नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:
(a) 1 व 2
(b) 2 व 3
(c) 2 व 4
(d) 1 व 4
उत्तर (c)
43. भारत की जनसंख्या विशेषताओं के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए:
1. वर्ष 1991-2001 के दशक में जनसंख्या की वृद्धि लगभग 21% की दर से हुई।
2. वर्ष 1991 की अपेक्षा 2001 में पुरुष व महिला साक्षरता का अन्तर बढ़ गया।
3. वर्ष 2001 की ज नगणना के अनुसार देश में 35 ऐसे बड़े नगर है जिनमें कुल नगरीय जनसंख्या की लगभग 48% जनसंख्या निवास करती है।
4. वर्ष 1991 की जनगणना ने अनुत्पादक उपभोक्ताओं की संख्या में कमी का संकेत दिया है।
कूट:
(a) 1 व 2
(b) 2 व 3
(c) 1 व 4
(d) 2, 3 व 4
उत्तर (c)
44. भारत में भू-आकारों की रचना के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए:
1. संरचनात्मक दृष्टि से मेघालय पठार दक्कन पठार का ही विस्तारित भाग है।
2. कश्मीर घाटी की रचना एक समभिनति में हुई।
3. गंगा मैदान की रच ना एक अग्र गर्त में हुई।
4. हिमालय की उत्पत्ति भारतीय प्लेट, यूरोपीय प्लेट तथा चीनी प्लेट के त्रिकोणीय अभिसरण के फलस्वरूप हुई है।
इन कथनों में से कौन-से कथन सही है?
(a) 1, 2 तथा 3
(b) 1, 3 तथा 4
(c) 1 तथा 3
(d) 2 तथा 4
उत्तर (a)
विश्व का भूगोल
45. वर्ष 2004 के हिन्द महासागरीय भूकम्प तथा उससे परिणामित सुनामी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
