top of page
< Back

BPSC (Pre) 2005

41. भारत में कतिपय लौह.इस्पात संयन्त्र पश्चिमी तट में से होकर आयोजित किए गए है। उस उद्योग के ऐसे अवस्थिति स्थित्यान्तरण का प्रमुख कारण क्या है?  

(a) पश्चिमी तटीय क्षेत्र में अधिकाधिक नाभिकीय ऊर्जा जनन  

(b) गोवा एवं मध्य प्रदेश के कुछ भागों में उत्तम श्रेणी के लौह अयस्क निक्षेपों का मिलना तथा इस क्षेत्र से इस्ताप निर्यात की तुलनात्मक सुविधा 

(c) पश्चिमी तटीय क्षेत्र से भारतीय लौह-अयस्क की अन्तर्राष्ट्रीय मांग में कमी  

(d) स्पंज लौह तकनीक का अपनाया जाना  

उत्तर (b) 

42. भारत में द्वितीय हरित क्रान्ति के सम्बन्ध में क्या सही है? 

1. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति से पूर्व में ही लाभान्वित हो चुके क्षेत्रों में गेहूं एवं चावल के उत्पादन में और वृद्धि करना है।  

2. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति से अब तक लाभान्वित न हो सकने वाले क्षेत्रों में बीज-पानी.उर्वरक तकनीक का विस्तार करना है।  

3. इसका लक्ष्य हरित क्रान्ति के प्रारम्भ में प्रयुक्त हो चुकी फसलों को छोड़कर अन्य फसलों के उत्पादन में वृद्धि करना है।  

4. इसका लक्ष्य पशुपालन, सामाजिक वानिकी तथा मत्स्यपालन के साथ शस्योत्पादन का समाकलन करना है।  

नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:  

(a) 1 व 2 

  (b) 2 व 3 

(c) 2 व 4 

(d) 1 व 4 

उत्तर (c) 

43. भारत की जनसंख्या विशेषताओं के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए:  

1. वर्ष 1991-2001 के दशक में जनसंख्या की वृद्धि लगभग 21% की दर से हुई।  

2. वर्ष 1991 की अपेक्षा 2001 में पुरुष व महिला साक्षरता का अन्तर बढ़ गया।  

3. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश में 35 ऐसे बड़े नगर है जिनमें कुल नगरीय जनसंख्या की लगभग 48% जनसंख्या निवास करती है।  

4. वर्ष 1991 की जनगणना ने अनुत्पादक उपभोक्ताओं की संख्या में कमी का संकेत दिया है।  

कूट: 

(a) 1 व 2 

(b) 2 व 3 

(c) 1 व 4 

  (d) 2, 3 व 4 

उत्तर (c) 

44. भारत में भू-आकारों की रचना के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए:  

1. संरचनात्मक दृष्टि से मेघालय पठार दक्कन पठार का ही विस्तारित भाग है।  

2. कश्मीर घाटी की रचना एक समभिनति में हुई।  

3. गंगा मैदान की रचना एक अग्र गर्त में हुई।  

4. हिमालय की उत्पत्ति भारतीय प्लेट, यूरोपीय प्लेट तथा चीनी प्लेट के त्रिकोणीय अभिसरण के फलस्वरूप हुई है।  

इन कथनों में से कौन-से कथन सही है?  

(a) 1, 2 तथा 3 

  (b) 1, 3 तथा 4 

(c) 1 तथा 3 

(d) 2 तथा 4 

उत्तर (a) 

विश्व का भूगोल 

45. वर्ष 2004 के हिन्द महासागरीय भूकम्प तथा उससे परिणामित सुनामी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?  

(a) सुण्डा खाई में भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट से अधः गमन वाले क्षेत्र में लगभग 1,200 किमी. भ्रंश रेखा का 15 मीटर तक खिसकाव होने के कारण इस भूकम्प की उत्पत्ति हुई है। 

(b) परिणामी सुनामी ने इण्डोनेशिया के तट से अफ्रीका के पूर्वी तट तक, अधिकेन्द्र से लगभग 8,500 किमी. की दूरी तक तटों पर घोर विध्वंस किया।  

(c) वर्तमान अनुमानों के अनुसार भू.कम्पजनित सुनामी ने समुद्र में डूब गई अनगिनत लाशों के अतिरिक्त 50 लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा। 

(d) बांग्लादेश में बहुत कम लोग हताहत हुए, क्योंकि भूकम्प-प्रभावित भ्रंश रेखा की दिक्स्थिति लगभग उत्तर-दक्षिणी होने से सुनामी लहरों की प्रबलतम शक्ति पूर्व-पश्चिमी दिशा में थी। 

उत्तर (c) 

46. सूची-I (रेलमार्ग) को सूची-II (जोड़ने वाले स्थान) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:  

 

 

सूची-I 

 

सूची-II 

 

(रेलमार्ग) 

 

(जोड़ने वाले स्थान) 

A. 

यूरोपीय ट्रान्स.कॉन्टीनेन्टल रेलमार्ग 

1. 

पेरिस से इस्ताम्बुल 

B. 

ट्रान्स.एण्डियन रेलमार्ग  

2. 

लेनिनग्राद से ब्लादीवॉस्तक 

C. 

ट्रान्स.साइबेरियन रेलमार्ग  

3. 

ब्यूनस आयर्स से वालपरेजो  

D. 

ओरिएण्ट एक्सप्रेस  

4. 

पेरिस से वारसा  

कूट:  

A B C D 

(a) 3 2 4 1 

(b) 4 3 2 1 

(c) 2 3 1 4  

(d) 1 4 3 2 

उत्तर (b) 

47. इजराइल की उभयनिष्ठ सीमाएँ हैं:  

(a) लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ  

(b) लेबनान, सीरिया, टर्की तथा जॉर्डन के साथ  

(c) लेबनान, टर्की, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ  

(d) लेबनान, सीरिया, इराक तथा मिस्र के साथ  

उत्तर (a) 

48. 64,000 किमी. लम्बाई एवं, 2,000 किमी. से 2,400 किमी. चौड़ाई वाला एक कटक उत्तरी एवं दक्षिणी अटलाण्टिक महासागरीय द्रोणियों के मध्य से गुजरता हुआ हिन्द महासागरीय द्रोणी और फिर ऑस्ट्रेलिया तथा अण्टार्कटिका के बीच से दक्षिणी प्रशान्त महासागरीय द्रोणी में प्रवेश करता है। यह कटक है:  

(a) सोकोत्र लक्षद्वीप - चौगोस कटक  

(b) प्रशान्त - अण्टार्कटिका कटक  

(c) डॉल्फिन - चैलेन्जर कटक  

(d) मध्य - महासागरीय कटक  

उत्तर (c) 

राजव्यवस्था 

49. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम को लघु संविधान कहा गया था? 

(a) 42वाँ 

(b) 44वाँ 

(c) 46वाँ  

(d) 50वाँ 

उत्तर (a) 

50. जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?  

(a) जम्मू एवं कश्मीर का मुख्यमन्त्री  

(b) जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश  

(c) भारत का प्रधानमन्त्री  

(d) भारत का राष्ट्रपति  

उत्तर (d) 

51. योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी? 

(a) 10 मार्च, 1950 

  (b) 15 मार्च, 1950 

(c) 16 मार्च, 1951 

(d) 20 मार्च, 1950  

उत्तर (b) 

52. राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किये जाते है?  

(a) 2 

(b) 10 

(c) 12 

(d) 15 

उत्तर (c) 

53. भारत में पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम राजस्थान और .. में प्रारम्भ की गई थी।  

(a) हरियाणा  

(b) गुजरात  

(c) उत्तर प्रदेश 

  (d) आन्ध्र प्रदेश  

उत्तर (d) 

54. पंचायत के चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?  

(a) केन्द्र सरकार  

(b) राज्य सरकार  

(c) जिला न्यायाधीश  

(d) चुनाव आयोग  

उत्तर (b) 

55. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतन्त्रता से सम्बन्धित है?  

(a) अनुच्छेद 19 

(b) अनुच्छेद 20 

(c) अनुच्छेद 21 

(d) अनुच्छेद 22 

उत्तर (a) 

56. जिस समिति की सिफारिश पर भारत में पंचायती राज की स्थापना की गई, उसका अध्यक्ष कौन था? 

(a) अशोक मेहता  

(b) डॉ. इकबाल नारायण  

(c) बलवन्त राय मेहता 

  (d) जीवराज मेहता  

उत्तर (c) 

57. लोकसभा में राज्यवार सीटों का आवंटन सन् 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत् रहेगा? 

(a) 2031 

(b) 2026 

(c) 2021 

(d) 2011 

उत्तर (b) 

58. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में है?  

(a) कृषि  

(b) शिक्षा  

(c) पुलिस  

(d) रक्षा  

उत्तर (b) 

59. निम्नलिखित में से किसको संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति दी गई है?  

(a) भारत में सभी न्यायालयों को  

(b) संसद को  

(c) राष्ट्रपति को  

(d) सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को  

उत्तर (d) 

60. भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा हटाया जा सकता है? 

(a) लोकसभा द्वारा 

  (b) संसद द्वारा  

(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा  

(d) प्रधानमंन्त्री द्वारा  

उत्तर (b) 

Pages : 1  2  3  4  5  6  7  8

bottom of page