2. संविधान की विशेषताएँ
विश्व में सबसे बड़ा संविधान किस देश का है ?
- भारत
भारतीय संविधान में मूलतः कितने अनुच्छेद है ?
-395 अनुच्छेद
निम्नलिखित में से किनसे विनिर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है ?
- केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण
संसदीय और राष्ट्रपति शासन प्रणालियां किसके बीच के संबंधों के आधार पर वर्गीकृत की जाती हैं ?
- विधानमंडल और कार्यपालिका
प्रभुसत्ता के बहुसिद्धान्त में किस पर जोर दिया गया है ?
- संघ ( एसोसिएशन ) पर
राजनीति विज्ञान का केन्द्रीय प्रतिपाद्य क्या है ?
- राज्य
कौन - सा प्रजातांत्रिक देश स्वरूप में संघात्मक परंतु प्रकृति में एकात्मक कहा जाता है ?
- भारत
सरकारों को एकात्मक और संघात्मक के रूप में वर्गीकृत करने का आधार क्या है ?
- केन्द्र और राज्यों के बीच में संबंध
भारतीय संविधान के निर्माताओं ने ‘ सरकार का संसदीय स्वरूप ’ कहां से लिया था ?
- ब्रिटेन से
भारत का संविधान देश को किस रूप में वर्णित करता है ?
- राज्यों का संघ
सरकार वास्तव में किसका अभिकर्ता है ?
- राज्य का
एक उदार प्रजातंत्र में ‘ समानता ’ की संकल्पना में किस बात पर जोर दिया गया है ?
- सभी व्यक्तियों को एक ही / समान नैतिक महत्व और सम्मान दोनों है
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में किसकी सर्वोच्चता होती है ?
- संविधान की
भारत को एक ‘ गणराज्य ’ मुख्य रूप से इसलिए माना जाता है , क्योंकि
- राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
एक संघीय शासन में राज्य किस अधिकार का अनुभव करता है ?
- संविधान द्वारा दिया गया अधिकार
भारत की संविधान - सभा किसके अनुसार गठित की गई ?
- मंत्रिमंडलीय शिष्टमंडल योजना ( कैबिनेट मिशन योजना )
भारत का संविधान भारत को कैसे वर्णित करता है ?
- राज्यसंघ
सर्वोच्च संप्रभुता किसका अनिवार्य लक्षण है ?
- राज्य का
भारत का संविधान अपना प्राधिकार किससे प्राप्त करता है ?
- भारत की जनता से
भारतीय संविधान ने भारतीय महासंघ की योजना किसके संविधान से ली थी ?
- कनाडा से
‘ न्यायिक समीक्षा प्रणाली ’ का उद्गम देश कौन है ?
- संयुक्त राज्य अमरीका
संघीय प्रकार के शासन का एक गंभीर दोष है
- पृथकता का खतरा
भारत के संविधान का ढाँचा तैयार करने के लिए हमने संघीय व्यवस्था की योजना किस देश से ली थी ?
– यू.एस.ए.
भारत में वैध प्रभुसत्ता किसमें निहित है ?
- संविधान में
सरकार किसकी एजेंसी है ?
- राज्य की
शासन की एकात्मक पद्धति का क्या लाभ है
- दृढ़ राज्य
भारत का सबसे बड़ा कानून क्या है ?
- भारतीय संविधान
सविधान में सम्मिश्र ( संयोजित ) भारत का वर्णन किस प्रकार कि गया है ?
- एक राज्यसंघ
संविधान का मौलिक ढांचा
उच्चतम न्यायालय ने केशवानन्द भारतीय बनाम केरल राज्य के वाद में मौलिक ढाँचे के सिद्धांत को जन्म दिया और बाद में अनेक निर्णयों में इसकी पुष्टि की। न्यायालय के अनुसार संविधान के मौलिक ढाँचे में निम्नलिखित का समावेश हैः
( i ) न्यायपालिका की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति
( ii ) संविधान की सर्वोच्चता
( iii ) संविधान का धर्म - निरपेक्ष स्वरूप
( iv ) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव पर आधारित प्रजातांत्रिक शासन - व्यवस्था
( v ) विधि का शासन
( vi ) संघात्मक व्यवस्था
( vii ) देश का प्रभुसत्तासम्पन्न होना।
( viii ) सरकार के तीन अंगों के बीच शक्ति - विभाजन
( ix ) मूल अधिकार और राज्य के नीति - निदेशक तत्वों के मध्य सामंजस्य इत्यादि।
