5. नागरिकता
भाग -2
नागरिकता ( अनु॰ 5-11)
5 : संविधान के प्रारम्भ पर नागरिकता
6 : पाकिस्तान से भारत को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार
7 : पाकिस्तान को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार
8 : भारत के बाहर रहने वाले भारतीय उद्भव के कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार
9 : विदेशी राज्य की नागरिकता स्वेच्छा से अर्जित करने वाले व्यक्तियों का नागरिक न होना
10 : नागरिकता के अधिकारों का बना रहना
11 : संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना
प्रश्नोत्तर संग्रह
नागरिकता प्राप्त करने के लिए शर्तें निर्धारित करने वाला सक्षम निकाय कौन - सा है ?
- संसद
वह कौनसा देश है ,जहां के भारतीय मूल के लोगों को भारत में दोहरी नागरिकता प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में विचार करने का प्रस्ताव है ?
– यू.एस.
भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा कहाँ से अपनाई गई है ?
- इंग्लैंड से
भारतीय नागरिकता के लिए शर्तें
उसका जन्म भारत में हुआ होना चाहिए।
- सत्य
जिसके माता - पिता , दोनों में से कोई एक , भारत में जन्मा था।
- सत्य
जो कम - से कम पांच वर्ष तक भारत का साधारण नागरिक रहा हो।
- सत्य
संविधान के किस भाग में नागरिकता के विवरण दिए गए है ?
-II
एक व्यक्ति जिसका जन्म 26 जनवरी , 1951 को रंगून में हुआ , उसके जन्म के समय उसके पिता भारत के जन्म-जात नागरिक थे , उसे अवजनन द्वारा भारत का नागरिक माना जाता है।
- सत्य
एक व्यक्ति जिसका जन्म 1 जुलाई, 1988 को ईटानगर में हुआ, उसके जन्म के समय उसकी माता भारत की नागरिक थी परन्तु पिता भारत के नागरिक नहीं थे , उसे भारत का जन्मजात नागरिक माना जाता है।
- सत्य
