top of page
7. बौद्ध धर्म

बुद्ध का जीवन वृत्त 

• गौतम बुद्ध का जन्म-स्थान कहां है? 

-लुम्बिनी 

• गौतम बुद्ध का जन्म हुआ  

- 563 ई.पू. 

• बुद्ध के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण के रूप में जाना जाता है 

-उनका गृहत्याग 

• ‘बुद्ध’ का क्या अर्थ होता है? 

-प्रज्ञावान 

• किसे ‘एशिया के ज्योति पुंज’ के तौर पर जाना जाता है  

-गौतम बुद्ध को 

• बुद्ध ने अपना प्रथम धर्म-सन्देश कहां पर दिया था? 

-सारनाथ में 

• बुद्ध ने किस स्थान पर महापरिनिर्वाण (प्राण त्याग) प्राप्त किया था  

-कुशीनगर में  

• महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण जिसके गणतंत्र (राज्य) में हुआ 

- मल्ल 

• बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतु कहां बिताई थी  

-वैशाली में 

• किन राज्यों का संबंध बुद्ध के जीवन से था 

-कोसल और मगध 

• गौतम बुद्ध का समकालीन मगध का शासक कौन था? 

-बिंबिसार 

• मगध के उत्थान के लिए कौन-सा प्रथम शासक उत्तरदायी था? 

-बिंबिसार  

• गौतम बुद्ध को प्रबोध कहाँ प्राप्त हुआ था? 

-बोध गया में  

• कौन-सा बौद्ध पवित्र स्थल निरंजना नदी पर स्थित था 

-बोधगया 

• बौद्धों के विश्वास के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है? 

-मैत्रेय 

• बौद्ध धर्म में ‘बैल’ का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है 

-जन्म से 

• बुद्ध किस वंश (ब्संद) से सम्बन्धित थे  

- शाक्य 

• जिस राजवंश के अभिलेख से इस परंपरा का समर्थन होता है कि लुंबिनी शक्यमुनि का जन्मस्थान था  

- मौर्य (अशोक) 

• अशोक का कौन-सा अभिलेख इस परंपरा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था 

-रुमिनदेई स्तंभ अभिलेख 

• महात्मा बुद्ध ने अपना पहला ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ (प्रथम उपदेश/ धर्मोपदेश/ प्रवचन) दिया 

- सारनाथ/ मृगदाव/ ऋषिपत्तन 

• सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया 

- महात्मा बुद्ध ने 

• ग्रंथों में उल्लिखित ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ है 

- सारनाथ में दिया गया बुद्ध का प्रथम उपदेश 

• बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे 

-श्रावस्ती में 

• बुद्ध कौशांबी आए 

- उदयन के राज्यकाल में 

• गौतम बुद्ध की मां संबंधित थी 

- कोलिय वंश से 

• आलार कलाम थे 

- बुद्ध के एक गुरू 

 • उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली है 

- कौशांबी 

• सुमेलित है 

सारनाथ    

-बुद्ध का प्रथम धर्मोपदेश 

नालंदा   

-बौद्ध अधिगम का महान पीठ 

• भारतीय कला में बुद्ध के जीवन से जुड़ी जिस घटना का चित्रण ‘मृग सहित चक्र’ द्वारा हुआ  

- प्रथम उपदेश 

• महात्मा बुद्ध के संबंध में सही है 

- उनका जन्म कपिलवस्तु में हुआ था 

- उन्होंने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया था 

- उन्होंने वैदिक धर्म को अस्वीकार किया था 

- उन्होंने आर्य सत्य का प्रचार किया था 

• बुद्ध के जीवनकाल में ही संघ प्रमुख होना चाहता था  

- देवदत्त 

• गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के बाद बौद्ध संघ का नेतृत्व सौंपा  

- अपने द्वारा दिए गए धर्म एवं विनय के उपदेशों को 

• कुशीनगर राजधानी थी  

-मल्ल गणराज्य की 

• ज्ञान की खोज में बुद्ध की यात्र का क्रम क्या था 

-वैशाली-राजगृह-उरूवेला (बोधगया)-ऋषिपत्तन 

• बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश किसे दिया था 

-सुभग/सुभद्द 

• बुद्ध ने अपना प्रथम शूद्र अनुयायी किसे बनाया था 

-तपस्सु और कल्लिक 

• कौन सा बौद्ध पवित्र स्थल निरंजना नदी पर स्थित है 

-बोधगया 

बुद्ध के जीवन की घटनाएं 

स्थान 

जन्म 

लुंबिनी 

प्रथम प्रवचन 

सारनाथ 

ज्ञानप्राप्ति 

बोधगया 

निधन 

कुशीनगर 

बुद्ध-घटना 

चिह्न 

जन्म 

कमल 

महाबोधि 

बोधिवृक्ष 

प्रथम प्रवचन 

धर्मचक्रप्रवर्तन 

त्याग 

घोड़ा 

बौद्ध प्रदाय 

• बौद्ध धर्म ने समाज के दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा ये वर्ग थे 

-स्त्रियां एवं शूद्र 

• बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा दी गई 

- वैशाली में 

बौद्ध धर्म के विषय में कौन सा कथन सही है  

उसने वर्ग एवं जाति को अस्वीकार नहीं किया 

उसने ब्राह्मण वर्ग की सर्वोच्च सामाजिक कोटि को चुनौती दी 

उसने कुछ एक शिल्पों को निम्न माना 

• बौद्ध धर्म के विस्तार के कारणों में सम्मिलित थे   

धर्म की सादगी 

दलितों के लिए विशेष अपील 

धर्म की मिशनरी भावना 

स्थानीय भाषा का प्रयोग 

• आरंभिक मध्ययुगीन समय में बौद्ध धर्म का पतन हुआ क्योंकि 

-उस समय तक बुद्ध विष्णु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गए। 

• बौद्ध संघ में नए सदस्यों के प्रवेश के समय कौन सा संस्कार किया जाता था 

-प्रवज्या बौद्ध दर्शन 

• मानव के दुःखों के अंत के लिए ‘अष्टांगिक मार्ग’ पथ का प्रतिपादन किसने किया? 

-गौतम बुद्ध 

• बुद्ध के उपदेश संबंधित हैं  

- आचरण की शुद्धता एवं पवित्रता से 

• अष्टांग मार्ग की संकल्पना अंग है 

- धर्मचक्रप्रवर्तन, सुत्त के विषय वस्तु का 

• बौद्धमत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है 

-तृष्णारूपी अग्नि का शमन 

• गौतम बुद्ध के बारे में सत्य है -  

- वे कर्म में विश्वास करते थे 

- आत्मा का शरीर में परिवर्तन मानते थे 

- निर्वाण प्राप्ति में विश्वास करते थे 

- ईश्वर की सत्ता में विश्वास नहीं करते थे 

• बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान थे  

- वेद प्रामाण्य के प्रति अनास्था 

- कर्मकांडों की फलवत्ता का निषेध 

- प्राणियों की हिंसा का निषेध (अहिंसा) 

- तप और भोग की अति का परिहार (अर्थात् मध्यम् मार्ग सिर्फ बौद्ध धर्म में है) 

• भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित चार आर्य सत्यों का क्रम है  

- दुख है 

- दुख का कारण है 

- दुख का निरोध है 

 

- दुख निरोध का मार्ग है 

• बौद्ध तथा जैन धर्म में समान नहीं है 

- आत्म दमन 

• बौद्ध तथा जैन दोनों ही धर्म विश्वास करते हैं कि  

- कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धांत सही हैं। 

• बौद्ध धर्म के अनुसार 

- पुनर्जन्म होता है और आत्मा की सत्ता नहीं है। 

• ‘संसार अस्थिर और क्षणिक है’ का संबंध है 

- बौद्ध धर्म से 

• बुद्ध के विरोधी में कौन अणुवाद सिद्धांत का प्रतिपादक था 

-पकुध कच्छायन 

• प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, कौन सा बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था 

- वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था 

- कर्मकांडों की फलवत्ता का निषेध 

बौद्ध संप्रदाय 

• शून्यता के सिद्धांत का सर्वप्रथम प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है  

- नागार्जुन 

• नागार्जुन जिस बौद्ध संप्रदाय के थे  

- माध्यमिक 

• प्रथम शताब्दी ईस्वी में जिस बौद्ध भिक्षु को चीन भेजा गया   

-नागार्जुन 

• महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को जाना जाता है 

- पद्मपाणि 

• करमापा लामा तिब्बत के बुद्ध संप्रदाय के जिस वर्ग का है 

- कंग्यूपा 

• बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान संप्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अंतर है 

- देवी-देवताओं की पूजा 

• सुल्तानी युग में बौद्धों की कौन 

-सी शाखा सबसे प्रभावशाली थी 

-वज्रयान 

बौद्ध संगीति 

• बौद्ध संगीतियों का सही कालक्रम 

-राजगृह-वैशाली-पाटलिपुत्र-कुंडलवन 

• पहली बौद्ध परिषद् कहां पर हुई थी? 

-राजगृह (राजगीर) में 

• सप्तपर्णी गुफा स्थित है  

-राजगृह में 

• नगर जहां प्रथम बौद्ध सभा आयोजित की गई 

- राजगृह 

• प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था 

-अजातशत्रु के शासनकाल में 

• बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता की 

- महाकस्सप ने 

• द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था 

-वैशाली में 

• शासक जिसने द्वितीय बौद्ध सभा का आयोजन किया 

- कालाशोक 

• तृतीय बौद्ध सभा किस स्थान पर बुलाई गई थी  

-पाटलिपुत्र 

• चौथी बौद्ध परिषद् कहाँ आयोजित हुई थी? 

-कुंडलवन (कश्मीर) में  

• शासक जिसके काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ 

- कनिष्क 

• कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में हुई बौद्ध संगीति की अध्यक्षता की 

- वसुमित्र ने 

• बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक रूप से प्रकट हुई  

- कनिष्क के शासनकाल में 

• गौतम बुद्ध को एक देवता का स्थान जिस राजा के युग में मिला 

- कनिष्क 

• पाँचवीं बौद्ध परिषद् का आयोजन किसने किया था  

-हर्ष 

• दक्षिण भारत के इक्ष्वाकु शासक बौद्धमत के विरोधी नहीं थे। 

• पूर्वी भारत के पाल शासक बौद्धमत के समर्थक थे। 

बौद्ध शिक्षा केंद्र 

• नालंदा विश्वविद्यालय विद्या का एक महान केन्द्र था। यह किस धर्म से संबंधित है? 

-बौद्ध धर्म से  

• नालन्दा विश्वविद्यालय को नष्ट करने वाला मुस्लिम साहसिक कौन था 

-मुहम्मद बिन बख्तियार 

• बौद्ध शिक्षा का केंद्र है