BPSC (Pre) 2000-01
81. भारत का कार्यपालिका अध्यक्ष (Executive head) कौन है?
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमंत्री
(c) विरोधी दल का नेता
(d) भारत सरकार का मुख्य सचिव
उत्तर (a)
82. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है
(a) प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा
(b) एकल हस्तान्तरणीय मत प्रणाली द्वारा
(c) आनुपातिक मत प्रणाली द्वारा
(d) खुली बैलट प्रणाली द्वारा
उत्तर (b)
83. भारत में राज्य विधानपालिकाओं का उच्च सदन कौन-सा है?
(a) विधानपालिका परिषद्
(b) विधानपालिका समिति
(c) राज्यपाल का कार्यालय
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर (a)
84. किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक स्तर प्राप्त हुआ?
(a) 73वां संशोधन
(b) 71वां संशोधन
(c) 74वां संशोधन
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (a)
85. भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के अन्तर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं?
(a) अनुच्छेद 112 से 115
(b) अनुच्छेद 12 से 35
(c) अनुच्छेद 222 से 235
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (b)
86. 42वें संशोधन (1976 ई.) से भारतीय संविधान में एक नया अध्याय जोड़ा गया है
(a) संघीय क्षेत्रों के प्रशासन से सम्बन्धित
(b) अन्तर्राज्यीय परिषदों के निर्माण
(c) मौलिक कर्त्तव्य
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर (c)
अर्थव्य वस्था
87. भारत के लिए किस देश से सर्वाधिक द्विपक्षीय सहायता (Bilater foreign aid) आती है।
(a) यू.एस.ए.
(b) जापान
(c) पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन
(d) इंग्लैण्ड
